फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बेगूसराय में गैस सिलेंडर से लगी आग, दो घर जलकर राख

Thu, 06 Apr 2023 03:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बेगूसराय में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से अचानक पूरे घर में भीषण आग लग गई जिससे दो घर जलकर राख हो गए। आग लगते ही लोग जैसे तैसे घर से निकल कर भागने लगे । घर धू धू कर जलने लगा। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 3 की है।
विज्ञापन
घर के सामान जलकर राख - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर से अचानक पूरे घर में भीषण आग लग गई जिससे दो घर जलकर राख हो गए। आग लगते ही लोग जैसे तैसे घर से निकल कर भागने लगे । घर धू धू कर जलने लगा। घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बाड़ा पंचायत वार्ड संख्या 3 की है। अगलगी के संबंध में मकान मालिक शंभू दत्त झा ने बताया कि गुरूवार की सुबह खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद दूसरे घर को ही भी अपनी चपेट में ले लिया। घर के लोगों ने जैसे-तैसे घर से निकलकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


खाना बनाने के दौरान लगी आग
स्थानीय लोगों के अनुसार शंभू दत्त झा के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई। इस अगलगी की चपेट में दो घर आये जिसमें घर में रखे सभी सामान  जलकर राख हो गए। आग लगते ही आसपास के लोगों ने अगलगी की सूचना अग्निशमन को दी । सूचना मिलते ही  अग्निशमन गाडी घटनास्थल पर पहुंची लेकिन तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया था । परिजनों के अनुसार इस अगलगी में लाखों के सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें