फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : मांझी विधानसभा के पूर्व MLA बुद्धन प्रसाद यादव का निधन, CM नीतीश कुमार बोले- समाज में अपूरणीय क्षति

Thu, 02 Mar 2023 06:36 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

Bihar: सारण के मांझी विधानसभा के पूर्व MLA बुद्धन प्रसाद यादव का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार देरा उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया गया। यहां राजकीय सम्मान किया गया।
विज्ञापन
बुद्धन प्रसाद यादव की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण के मांझी विधानसभा के पूर्व MLA बुद्धन प्रसाद यादव का निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार देरा उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरुवार दोपहर उनके पार्थिव शरीर को विधानसभा लाया गया। यहां राजकीय सम्मान किया गया। उनके निधन पर शोक जताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मांझी विधानसभा के पूर्व विधायक बुद्धन प्रसाद यादव जी का निधन दुःखद है। वह कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
विज्ञापन

 
बता दें कि वर्ष 1985 में बुद्धन यादव पहली बार विधायक चुने गए थे। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे बुद्धन प्रसाद यादव ने मांझी सीट पर सभी विरोधियों को मात दे जीत हासिल किया था। हालांकि, 1990 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर  जनता दल के उम्मीदवार हजारी सिंह ने जीत दर्ज की। 1995 में फिर से बुद्धन प्रसाद ने कांग्रेस के टिकट पर लड़े। यहां से जीत हासिल की।  कैंडिडेट के तौर पर यहां से जनता का समर्थन हासिल किया था। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें