फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : विभूतिपुर के पूर्व JDU विधायक नेपाल भागते समय छपरा से गिरफ्तार, डबल मर्डर में थे फरार

Thu, 09 Mar 2023 05:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

JDU Ex MLA Arrested : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या के बाद से फरार आरोपी विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को छपरा स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विभूतिपुर के पूर्व JDU विधायक नेपाल भागते समय छपरा से गिरफ्तार, डबल मर्डर में थे फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में हुए पूर्व मुखिया और उनके सहयोगी की हत्या के बाद से फरार आरोपी विभूतिपुर के पूर्व विधायक रामबालक सिंह को जिला पुलिस की स्पेशल टीम में छपरा स्टेशन से गिरफ्तार किया है। नेपाल भागने के दौरान जदयू के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी हुई है। पूर्व विधायक मुजफ्फरपुर में संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार हुए थे और गोरखपुर उतर कर नेपाल जाते, लेकिन इससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उन्हें छपरा के एक थाने में रखा गया है। इस मामले में  स्पेशल पुलिस टीम ने आरोपी पूर्व विधायक के भाई लालबाबू सिंह को दिल्ली से पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन


क्या था मामला 
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मदीहा ब्रह्म स्थान के पास अपराधियों ने सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह और उनके सहयोगी सत्यनारायण महतो पर चिमनी पर जाने के क्रम में अचानक हमला कर उन्हें गोली से छलनी कर दिया था। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने इस मामले में जदयू के पूर्व MLA रामबालक सिंह, उनके भाई लाल बाबू सिंह समेत छह लोगों पर मामला दर्ज किया था।

हत्या की यह थी असली वजह 
इस हत्याकांड का असली कारण मुखिया उप चुनाव में पूर्व MLA का अश्लील वीडियो था। उस चुनावी माहौल में विधायक को इस बात का डर था कि सुरेंद्र प्रसाद उस आपत्तिजनक वीडियो से उसका चुनावी खेल खराब कर सकता है। इस वजह से पूर्व विधायक के भाई लाल बाबू सिंह ने किराए के शूटर को हायर किया और दोनों की हत्या करवाई। इस घटना में शामिल चारों सूटर बाहरी थे। पुलिस का यह भी कहना था कि जांच के दौरान यह बात भी सामने आई थी कि मृतक पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद सिंह अवैध शराब का कारोबार भी करते थे। लेकिन असली कारण अश्लील वीडियो ही था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें