फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बाढ़: तेजस्वी ने की राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, दस हजार करोड़ वित्तीय सहायता मांगी

Sun, 21 Jul 2019 02:04 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को कहा कि केन्द्र को बिहार में बाढ़ और सूखे की स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को दस हजार करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। बिहार में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर शनिवार को 97 हो गई और बाढ़ से 12 जिलों के 69 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं।

विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘बिहार बाढ़ और सूखे दोनों स्थितियों की चपेट में है। केन्द्र को इन स्थितियों को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए और राज्य को 10,000 करोड़ रुपये दिये जाने चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राज्य का दौरा करना चाहिए।’ 

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने राजद के वरिष्ठ नेताओं शिवानंद तिवारी और रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में राजद प्रमुख लालू प्रसाद से मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव चारा घोटालों के कई मामलों में सजा काट रहे हैं और वर्तमान में उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें