फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मानसून और बाढ़ का कहर, घर और खेत डूबे, प्रखंडों का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

Sat, 13 Jul 2019 07:27 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार में बाढ़ (फाइल)
विज्ञापन

बिहार में मानसून कहर बनकर बरस रही है और जगह-जगह आई बाढ़ ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस मानसून में अब तक उत्तर बिहार के इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बारिश ने सुपौल, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, अररिया, पूर्णिया और भागलपुर जिले के 13 प्रखंडों सहित दर्जनों गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। खबरों के मुताबिक बाढ़ में डूबने से अब तक तीन बच्चे समेत 9 लोगों के मौत हो गई है। बाढ़ के मद्देनजर सीतामढ़ी में डीएम ने जिले के सभी सरकारी और गैरसरकारी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


सीतामढ़ी के सुप्पी में परसा के पास सुरक्षा तटबंध टूट गया जिससे बाढ़ का पानी पूरे इलाके में फैल गया। सुपौल में कोसी नदी का जल स्तर भी काफी बढ़ गया और वहां का सुरक्षा तटबंध टूट गया है। अररिया-गललिया एनएच 327 ई पर भी गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। अररिया के कुर्साकांटा, जोकीहाट, अररिया, सिकटी और पलासी प्रखंड के एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से शनिवार की दोपहर से बंद हो गया। 

नेपाल में हुई बारिश से आई आफत

गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं बागमती, कमला समेत अधवारा समूह की नदियां उफान पर हैं। यह सब नेपाल में भारी बारिश और वहां की पहाड़ी नदियों में पानी की मात्रा बढ़ जाने की वजह से हुआ। नेपाल की सीमा से सटे क्षेत्रों में बांधें टूट गई हैं और नदियों में उफान की वजह से कई घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोग बेबस और लाचार हो गए हैं और सरकार से बचाव की गुहार लगा रहे हैं। 

वहीं सरकार ने भी माना है कि बिहार के छह जिलों में बाढ़ का प्रकोप जारी है। इसमें किशनगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, पूर्वी चंपारण और शिवहर शामिल हैं। गोपालगंज में भारी बारिश से दो मंजिला मकान गिर गया। हालांकि इस घटना में घर के लोग बच गए लेकिन लाखों रुपये का नुकसान हो गया। 

खतरे के निशान से उपर बह रहीं कई नदियां

दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और हजारों हेक्टेयर खेत में लगी फसलें डूब गई हैं। बाढ़ के कोहराम के बीच लोग स्कूल और ऊंची इमारतों पर पनाह ले रहे हैं। इने सबके बीच बड़ी संख्या में लोगों के पलायन की भी खबर हैं। 

विज्ञापन


वहीं क्षेत्र में झीम, रातों, बागमती, लखनदेई, लालबकेया और मरहा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बेलसंड के मारड़ के पास बागमती नदी में जबरदस्त कटाव जारी है। अधिकारियों की टीम बांध मरम्मत में लगी है। लेकिन बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों में दहशत है।

सीतामढ़ी में डीएम रंजीत कुमार सिंह ने जिले के सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों को 20 जुलाई तक बंद रखने का निर्देश जारी किए हैं। सिंह ने बाढ़ के मद्देनजर अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें