फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Flood News: दरभंगा के 107 स्कूल बंद, शिक्षकों को बाढ़ राहत से जुड़े कार्यो में लगाया; पढ़ें पूरी खबर

Wed, 02 Oct 2024 12:41 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Darbhanga News: कोसी नदी के साथ कमला बलान नदी में भी उफान बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलों के खिड़की से ऊपर पानी गुजर रहा है जबकि स्कूल जाने वाले रास्ते का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 
विज्ञापन
खेतों और भवनों में भरा बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दरभंगा जिले में बाढ़ के पानी से घिरे इलाके में फंसे लोगों के लिए दरभंगा डीएम चारो प्रखंड के 39 स्थानों पर सामुदायिक किचेन चलवाकर खाने की व्यवस्था करवाई है। डीएम ने कहा कि दरभंगा के चार प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुए है। उनकी सुविधा के लिए बांध पर जेनरेटर से बिजली की व्यवस्था की गई हैं जहां जेनरेटर से बिजली नहीं जा रही है। वहां बिजली के पोल पर सोलर लाइट लगवाया जा रहा है। वहीं बाढ़ग्रस्त इलाके में एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से किरतपुर प्रखंड में दो हजार फूड पैकेट का ड्रॉपिंग करवाया गया है। वहीं अब कोई व्यक्ति को रेस्क्यू करने की आवश्यकता नहीं रह गई है। 

 

वही डीएम के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने बाढ़ से घिरे चारो प्रखंड किरतपुर, घनश्यामपुर, बिरौल कुशेस्वरस्थान इलाके बाढ़ से घिरे कुल 107 स्कूल को बंद करने का निर्देश दिया है। बता दें कि जिले में कोसी नदी के साथ कमला बलान नदी में भी उफान बढ़ने से बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलो के खिड़की से ऊपर पानी गुजर रहा है जबकि स्कूल जाने वाले रास्ते का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

 

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित किरतपुर प्रखंड क्षेत्र के 54, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के 36, घनश्यामपुर प्रखंड के 18, गौड़ा बौराम प्रखंड के 06, तारडीह प्रखंड के 01 तथा बिरौल प्रखंड के 01 कुल 107 विद्यालयों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इन स्कूलों के शिक्षकों को डीएम के निर्देश पर बाढ़ से जुड़े कार्यो में लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें