फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: सहरसा जिले में वज्रपात की चपेट में आकर एक ही गांव के चार बच्चों सहित पांच की मौत

Tue, 29 Jun 2021 12:17 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, सहरसा

सार

  • सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि चकमका गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आकर चार बच्चों और एक महिला की मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची झुलस गई, जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बिहार में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत - फोटो : twitter@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 4 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस का कहना है, एक अन्य बच्ची झुलस गई, जिसका इलाज चल रहा है। सांसद दिनेश चंद्र यादव ने चकमाका गांव पहुंचकर प्रखंड प्रशासन द्वारा मुहैया कराए गए चार-चार लाख रुपये का चेक मृतक के परिजनों को दिया है।

 
विज्ञापन

बलवाहाट पुलिस चौकी अंतर्गत सरोजा पंचायत स्थित चकमका गांव में सोमवार की दोपहर मूसलाधार बारिश के दौरान आम के पेड़ के नीचे शरण लिए ये बच्चे और महिला वज्रपात की चपेट में आ गए।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान चकमका गांव के राय टोला निवासी भोगिया देवी (70), मनीषा कुमारी (12), सिमल कुमारी (8), संगीता कुमारी (15), बादल कुमार (12) के रूप में हुई है। इस हादसे में जख्मी विमल कुमारी (10) का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही बलवाहाट पुलिस चौकी अध्यक्ष गुड्डू कुमार ने मौके पर पहुंच शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें