फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी के दौरान घर में भड़की आग, तीन बच्चों समेत आठ लोग झुलसे; पीएमसीएच में भर्ती

Tue, 17 Nov 2026 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के खैराटाली गांव में छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी के दौरान गैस रिसाव से घर में आग लग गई। हादसे में तीन महिलाओं, दो पुरुषों और तीन बच्चों समेत आठ लोग झुलस गए। सभी पीएमसीएच में भर्ती हैं।

 

विज्ञापन
तीन बच्चों समेत आठ लोग झुलसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छठ महापर्व की तैयारियों के बीच परसा बाजार थाना क्षेत्र के खैराटाली गांव में रविवार की आधी रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर में छठ का प्रसाद बनाने की तैयारी के दौरान गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से तीन महिलाओं, दो पुरुषों और तीन बच्चों समेत आठ लोग झुलस गए। इनमें तीन महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात परिवार के सदस्य छठ पूजा का प्रसाद बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग भड़क उठी और घर में मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। आग पर काबू पाने की कोशिश में परिवार के अन्य सदस्य भी झुलस गए।

विज्ञापन


पढ़ें:  जनता फ्लैट में रुई के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, घरों से बाहर भागे लोग

चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलने पर परसा बाजार थाने की पुलिस रात करीब 12 बजे गांव पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी आठ घायलों को तत्काल पीएमसीएच पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

परसा बाजार थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि गैस रिसाव के कारण आग लगने से आठ लोगों के झुलसने की सूचना मिली है। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र करीब एक, आठ और दस वर्ष है।

घायलों की पहचान रूबी देवी (43), रेशमी देवी (40), सीमा देवी (35), सूरज कुमार केसरी (38), मनीष केसरी (32), गुड़िया रानी (1), प्रियांशु कुमार (8) और प्रियांशु कुमार (10) के रूप में हुई है। छठ महापर्व की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से पूरे खैराटाली गांव में शोक और चिंता का माहौल है। एक ही परिवार के आठ लोगों के झुलसने की घटना से ग्रामीण स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें