फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों की छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल, 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 12 Jun 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों की छेड़खानी का वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो में कुछ मनचले कोचिंग से लौट रहे प्रेमी युगल के साथ छेड़खानी करते हुए देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन


इन मनचलों ने छात्रा के साथ सिर्फ छेड़खानी ही नहीं की बल्कि उसके साथ बलत्कार का भी प्रयास किया। साथ ही मनचलों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दें कि छात्रा के साथ बदमाशों द्वारा छेड़खानी किए जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पांच आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ हिलसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना हिलसा थाना के भरेटी असाढ़ी पथ की है। 
विज्ञापन

 

दरअसल, रोज की तरह कोचिंग से लौटते समय प्रेमी युगल एक सुनसान सड़क पर बातें कर रहे थे। इसी बीच, पांच मनचले वहां पहुंच गए और छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा गिड़गिड़ाती रही, लेकिन मनचलों ने उसकी एक न सुनी। इस दौरान एक युवक ने छात्रा को जबरन गोद में उठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए बलत्कार करने की कोशिश करने लगा। बड़ी मशक्कत के बाद छात्रा उसके चंगुल से निकल भागने में सफल हुई।  
विज्ञापन


उल्लेखनीय है  कि इससे पहले, बिहार के गया और जहानाबाद में भी लड़की के साथ मनचलों के छेड़खानी करते हुए वीडियो वायरल हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें