फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बक्सर में तेल मिल में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे लोग; लाखों के नुकसान की आशंका

Mon, 13 Mar 2023 09:26 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर

सार

Bihar : बक्सर शहर के सब्जी मंडी स्थित सत्यदेव मिल में सोमवार की शाम आग लग गई। आगलगी की घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बक्सर में आगलगी - फोटो : AMAR UJALA DIGITAL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बक्सर शहर के सब्जी मंडी स्थित सत्यदेव तेल मिल में सोमवार की शाम आग लग गई। आगलगी की घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। हालांकि, भीड़-भाड़ वाला इलाका के कारण मुख्य रास्ते को बंद कर लोगों को इस तरफ आने पर रोक लगा दिया गया। मिल में सरसों तेल और सरसों की सैकड़ों टन भरी बोरियां हैं। इसे बाहर निकालने का भी प्रयास किया जा रहा है। इस आग लगी में लाखों की नुकसान की आशंका बताई जा रही है।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि सोमवार की शाम सत्यदेव मिल में कार्य चल रहा था। उसी दौरान तेल मिल में आग लग गई। काम कर रहे लोग किसी तरह से भागकर बाहर निकल गए। काम रहे लोग आग को बुझाने के प्रयास में जुट गए।

विज्ञापन

बक्सर में आगलगी। - फोटो : अमर उजाला
आगलगी के कारणों की जांच में जुटी टीम
इधर, आगलगी की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी के कारणों का पता नहीं चल पाया। अनुमान लगाया जा रहा है कि शार्ट-सर्किट के कारण आग लगी होगी। घटना में लाखों रुपए की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, अभी क्षति का आकलन पुर्ण रूप से नहीं हुआ है। मौके पर पहुंचे सदर इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि आगलगी के कारणों की जांच की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें