फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIHAR: सारण में महिला कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, तीन महीने पूर्व हुआ था स्थानांतरण

Sat, 21 Jan 2023 06:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारण

सार

सारण जिले के बनियापुर थाने में पदस्थापित मोनम कुमारी ने थाना परिसर में खुद को गोली मार ली।आनन-फानन में उसे बनियापुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
BIHAR: सारण में महिला कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, तीन महीने पूर्व हुआ था स्थानांतरण - फोटो : BIHAR: Female constable shot herself in Saran, was transferred three months ago
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारण जिले के बनियापुर थाने में पदस्थापित मोनम कुमारी ने थाना परिसर में खुद को गोली मार ली। थाने में उपस्थित पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों ने उसे आनन-फानन में बनियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया।फिलहाल छपरा सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि अभी तीन महिना पूर्व उसका बनियापुर थाना में स्थानांतरण हुआ था। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल वह खतरे से बाहर है । इस बात की जानकारी मिलने पर एसपी सहित पुलिस के सभी वरीय अधिकारी छपरा सदर अस्पताल पहुंच गए। वहीं पुलिस के वरीय अधिकारियों ने बताया कि मोनम ने खुद को गोली कैसे और किन परिस्थिति में मार ली, यह जांच का विषय है। फिलहाल अभी उसका फर्द बयान दर्ज नहीं किया गया है । सारण एसपी डॉ गौरव मंगला भी उक्त महिला पुलिसकर्मी को देखने छपरा सदर अस्पताल पहुंचे। सारण एसपी ने बताया कि गोली उसके सर में लगी है लेकिन अंदर प्रवेश नहीं किया है। उक्त महिला कांस्टेबल ने आत्महत्या जैसा इतना बड़ा घातक कदम क्यों और किस परिस्थिति में उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

अपडेट हो रही है....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें