फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : ग्रुप लोन से तंग होकर महिला ने दे दी जान, कर्ज लौटाने के लिए इस तरह प्रताड़ित करता था स्टाफ

Mon, 14 Oct 2024 05:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बेटी दुलारी ने बताया कि पापा के निधन के बाद घर की स्थिति काफी खराब थी। इसे लेकर मां ने साल भर पहले 40 हजार रुपए का ग्रुप लोन उठाया था। इसकी कुछ किस्त वो जमा कर चुकी थी। वहीं पिछले एक महीने से वो ग्रुप लोन नहीं चुका पा रही थी।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में ग्रुप लोन से परेशान महिला ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। महिला ने 40 हजार रुपए का ग्रुप लोन ले रखा था, जिसे लेकर लोन कर्मी घर पर ताला मारने की धमकी दे रहे थे। इसी को लेकर वो पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रही थी। कर्ज के दबाव में उसने ये खौफनाक कदम उठाया और खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। फोरेंसिक की टीम को भी तहकीकात के लिए बुलाया गया है। इस दुःखद घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख पुकार मची है। मृतक के परिजनों ने शव के पोस्टमॉर्टम से इनकार कर दिया है। वहीं ये पूरी घटना बायसी टोला की है। मृतका की पहचान नाहेदा खातून 38 के रूप में हुई है।

विज्ञापन


घर की स्थिति काफी खराब थी
घटना की जानकारी देते हुए मृतका की बेटी दुलारी ने बताया कि पिता के देहांत के बाद घर की स्थिति काफी खराब थी। इसे लेकर मां नाहेदा खातून ने साल भर पहले 40 हजार रुपए का ग्रुप लोन उठाया था। इसकी कुछ किस्त वो जमा कर चुकी थी। वहीं पिछले एक महीने से वो ग्रुप लोन नहीं चुका पा रही थी। जिसे लेकर ग्रुप लोन के कर्मी द्वारा उनकी मां को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था और धमकी दी जा रही थी। ग्रुप लोन वाला हर रोज आकर घर आता था और मां को जेल भेज देने की धमकी देता था। इससे पहले कल भी वो घर पहुंचे थे और घर में ताला मारने की धमकी देकर गए थे। इसी के बाद से मां परेशान थी। ग्रुप लोन से तंग आकर मां ने घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

कमरे में फंदे से झूलती मिली
आज सुबह जैसे ही उसने कमरा खोला तो उसकी मां कमरे में फंदे से झूलती मिली। महिला की खुदकुशी की खबर सुनते ही ग्रामीण की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रताड़ित करने वाले कर्मी की तलाश चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें