फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कबाड़ी दुकान में हुआ धमाका, एक की हालत गंभीर; एफएसएल टीम लेकर जांच करने पहुंची पुलिस

Sat, 16 Nov 2024 04:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया

सार

गया के एएसपी पीन साहू ने बताया कि सिविल लाइंस थाना अंतर्गत टिल्हाधर्मशाला पश्चिम गेट के समीप स्थित कबाड़ी दुकान में धमाका की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कबाड़ी दुकानदार जौहर मंसूरी का दोनो हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया है। तुरंत
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के गया शहर में अचानक कबाड़ में हुई विस्फोटक से दुकानदार बूरी तरह से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी पीएन साहू दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस कबाड़ी दुकानदार को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। वहीं घटना स्थल पर एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। घायल दुकानदार की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रहने वाला जौहर मंसूरी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की दोपहर सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित राजेन्द्र आश्रम टिल्हाधर्मशाला पश्चिम गेट के समीप कबाड़ी दुकान में अचानक विस्फोट हो गई। धमाका इतना जोरदार था कि आस-पास के लोग दहल गए। कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति बन गई। हालांकि स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं जख्मी कबाड़ी दुकानदार जौहर मंसूरी को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही जांच के लिए एफएसएल की बुलाया गया है। 

नहीं मिला कोई भी विस्फोटक सामग्री 
वहीं इस संबंध में गया के एएसपी पीन साहू ने बताया कि सिविल लाइंस थाना अंतर्गत टिल्हाधर्मशाला पश्चिम गेट के समीप स्थित कबाड़ी दुकान में धमाका की सूचना मिली। घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कबाड़ी दुकानदार जौहर मंसूरी का दोनो हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया है। तुरंत जख्मी हालत में इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि छानबीन के दौरान विस्फोट समाग्री नहीं मिला है। फिलहाल जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाया गया है। साक्ष्य मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जख्मी कबाड़ी दुकानदार जौहर मंसूरी के पुत्र बाबर ने बताया कि घर में किसी को पता नहीं कि दुकान में धमाका हुआ है। दुकान पर आए तो पता चला पिताजी घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें