फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित पहुंचायें', CM सम्राट चौधरी

Wed, 13 May 2026 08:42 PM IST
Sabahat Husain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक तेजी से पहुंचे। सभी विभाग एआई का उपयोग करें, जिससे पारदर्शिता बढ़े। बिहार की उपलब्धियों का प्रचार और भ्रामक खबरों का तुरंत खंडन करने पर भी जोर दिया गया।

विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक ठीक ढंग से और त्वरित रूप से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं के अनुश्रवण में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग किया जाए, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता दोनों में सुधार होगा।

लोक सेवक आवास स्थित 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने विभाग की अद्यतन स्थिति और भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है और राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, बेहतर कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं, जिससे आम जनता को लाभ मिल रहा है। साथ ही छोटे उद्योगों के विकास से रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: पिता की मौत के बाद गुस्से में आए बेटे ने धारदार हथियार से मां समेत छह लोगों मारा, गांव में फैली दहशत

उन्होंने निर्देश दिया कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी न केवल राज्य में बल्कि देश के अन्य हिस्सों तक भी सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाई जाए। जिलों की विशेषताओं, महत्वपूर्ण स्थलों और आधारभूत संरचनाओं की जानकारी भी जिलावार व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का महत्व काफी बढ़ गया है, इसलिए सभी विभागों को इसका उपयोग योजनाओं के अनुश्रवण में करना चाहिए। इससे निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने जिलावार एआई उपयोग के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की भ्रामक, तथ्यहीन या नकारात्मक जानकारी प्रसारित होती है तो उसका तुरंत तथ्यों के साथ खंडन किया जाए।

इस अवसर पर प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव लोकेश कुमार सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह, सचिव संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, निदेशक अनिल कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें