फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Police: मुजफ्फरपुर में मुठभेड़, सरकारी पिस्टल छीनकर भाग रहे अपराधी को पुलिस ने मारी गोली

Sat, 14 Jun 2025 09:02 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर

सार

पिछले कई दिनों से मुजफ्फरपुर पुलिस राहुल की तलाश कर रही थी। इस बार भी पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, शातिर राहुल पुलिस पर गोलीबारी करने लगा। इसके बाद पुलिस टीम ने ऐसी कार्रवाई की। 
विज्ञापन
घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मुजफ्फरपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि अपराधी ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा। इस दौरान उसने फायरिंग भी की। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। उसे इलाज के लिए SKMCH में भर्ती करवाया गया है। यह मामला जिले के सरैया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पूरे मामले में ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सरैया थाना क्षेत्र में हालात को नियंत्रित करने के लिए फायरिंग हुई है। मुंगौली गांव निवासी राहुल कुमार उर्फ राइडर कुछ दिन पहले आइसक्रीम वाले पर गोलीबारी के मामले में वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश लेकिन वह गोलीबारी करने लगा। इसके बाद पुलिस ने ऐसी कार्रवाई की। 

विज्ञापन


पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर हुआ फरार
दरअसल, सरैया थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंगौली गांव निवासी शातिर अपराधी राहुल उर्फ राइडर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया। उसके बाद, उसकी निशानदेही पर काली स्थान के पास उसके साथी प्रिंस की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की। इसी दौरान राइडर ने शौच जाने की बात कही, जिससे पुलिस की गाड़ी रुक गई। तभी राइडर ने एक पुलिसकर्मी का पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। भागने के दौरान उसने फायरिंग भी शुरू कर दी। इसके परिणामस्वरूप आत्मरक्षा में पुलिस ने कंट्रोल फायरिंग की, इसमें राइडर के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। वह मौके पर गिर गया और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। 
 वैशाली में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एसटीएफ ने एक को मारी गोली, दूसरे को खदेड़ कर पकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल पर कई मामले दर्ज
बताया जा रहा है कि राहुल पेशेवर अपराधी है और उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। 18 सितंबर को उसे एक गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। शौच जाने के बहाने पुलिस को चकमा देकर वह बाउंड्री कूद कर फरार हो गया था। उसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। इसी बीच, गुप्त सूचना के आधार पर आज उसे फिर से गिरफ्तार किया गया था। कुछ दिन पहले जैतपुर में पिकअप लूटकांड में भी इसकी संलिप्तता रही है। इसके अलावा, सरैया थाना के कांड संख्या 443/24 में भी वह वांछित था। गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था, लेकिन आज उसकी फिर से गिरफ्तारी हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी करने जा रही थी, जिसमें एक कट्टा और एक कारतूस भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें