फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: बिहार में सस्ती हुई बिजली, एक अप्रैल से 125 यूनिट के बाद भी बिल में राहत; जानिए कितने की बचत होगी?

Wed, 18 Mar 2026 03:43 PM IST
Aditya Anand न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Electricity Bill: बिहार में शहरी उपभोक्ताओं के लिए काम की खबर है। अब शहरी क्षेत्र में भी बिजली की दर गांव जैसी हो जाएगी। नीतीश सरकार एक अप्रैल से नया स्लैब लागू करने जा रही है। आइये जानते हैं पूरा मामला?
विज्ञापन
बिजली बिल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व वाली सरकार ने 2025  में ही घरेलु उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने का एलान किया था। राज्य वाली जुलाई माह से इसका लाभ भी ले रहे हैं। अब एक राहत सरकार ने उपभोक्ताओं को दी है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने विद्युत दरों में बदलाव करते हुए शहरी औघरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक स्लैब लागू करने का फैसला किया है। यह नई व्यवस्था एक अप्रैल 2026 से लागू होगी। 

विज्ञापन

LPG Crisis: पटना में रोज 40 हजार लोग कर रहे सिलिंडर की बुकिंग, DM बोले- जमाखोरी करने वालों को जेल भेजेंगे
विज्ञापन


एसी चलाने वालों को मिलेगा फायदा
नए स्लैब के अनुसार, शहरी उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 1.53 रुपये तक की राहत मिलेगी। इसका मतलब यह 125 यूनिट मुफ्त बिजली से अलावा वह जितनी यूनिट खपत करेंगे, उसपर प्रति यूनिट 1.53 रुपये तक की राहत मिलेगी। यानी गर्मी के दिनों में एसी चलाने वालों परिवारों को इस का सीधा लाभ मिलेगा। 125 यूनिट के बाद उन्हें 1.53 रुपये तक की छूट प्रति यूनिट बिजली खपत पर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि बिजली कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 35 पैसे प्रति यूनिट बढ़ने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन, समीक्षा के दौरान पाया गया कि कंपनियां फायदे में ही चल रही है। इसलिए बिजली की दर बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें