फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election Result : तेजस्वी और तेजप्रताप दोनों आगे, शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और जीतनराम मांझी पीछे, जानें हॉट सीटों का हाल

Tue, 10 Nov 2020 03:19 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 लाइव वोटिंग अपडेट - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

बिहार में मतगणना जारी है और यह साफ हो जाएगा कि कौन बिहार की गद्दी पर राज करेगा और जनादेश का प्रतिनिधित्व करेगा। मंगलवार शाम तक इस प्रश्न का जवाब मिल जाएगा कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे या फिर युवा नेता तेजस्वी यादव इतिहास रचेंगे।

विज्ञापन



हालांकि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प दिखाई पड़ रहा है। कई उम्मीदवार पहली बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा, प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी शामिल हैं। आइए बिहार चुनाव की उन 15 हॉट सीटों पर नडजर डालते हैं, जिन पर लोकप्रिय उम्मीदवार खड़े हुए हैं...

1. तेजस्वी यादव (राजद), सीट - राघोपुर, रुझान - आगे
तेजस्वी यादव दूसरी बार इस चुनाव सीट से लड़ रहे हैं, इससे पहले साल 2015 में तेजस्वी ने भाजपा के सतीश कुमार को 22,000 वोटों से ज्यादा हराया था। एक बार फिर वो सतीश कुमार के खिलाफ लड़ रहे हैं। बता दें कि सतीश साल 2010 में इस सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव जीते हैं।
विज्ञापन


2. तेजप्रताप यादव (राजद), सीट - हसनपुर, रुझान - आगे
लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव महुआ सीट से 2015 में पहली बार विधायक बने थे। इस बार पहली बार वो हसनपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जदयू के राजकुमार राय से तेजप्रताप का मुकाबला है। राय ने पिछली बार रालोसपा के विनोद चौधरी को 29,000 से ज्यादा वोटों से हराया था।

3. पुष्पम प्रिया चौधरी (प्लूरल्स), सीट - बिस्फी, बांकीपुर, रुझान - पीछे
पुष्पम प्रिया चौधरी दो सीटों से चुनाव लड़ रही हैं। आठ मार्च को अखबारों में दो पेज का विज्ञापन देकर उन्होंने अपनी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी के बारे में जानकारी दी थी। पुष्पम प्रिया पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। बिस्फी सीट से उनका मुकाबला राजद के फैयाज अहमद से है। बांकीपुर से उनके सामने भाजपा के नितिन नवीन और कांग्रेस के लव सिन्हा हैं।

4. लव सिन्हा (कांग्रेस), सीट - बांकीपुर, रुझान - पीछे
लव सिन्हा, शत्रुह्न सिन्हा के बेटे हैं और पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से लोकसभा सीट से सांसद रहे हैं। इस सीट से लव सिन्हा का मुकाबला भाजपा के नितिन नवीन से है। नितिन ने साल 2015 में कांग्रेस के उम्मीदवार को हराया था।

5. जीतनराम मांझी (हम सेक्युलर), सीट - इमामगंज, रुझान - पीछे
जीतनराम मांझी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनका मुकाबला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद उम्मीदवार उदय नारायण चौधरी से है। 2015 में मांझी ने उदय नारायण को 29 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

6. पप्पू यादव (जन अधिकार पार्टी), सीट - मधेपुरा, रुझान - पीछे
पप्पू यादव जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। 2014 में राजद के टिकट से मधेपुरा सीट से सांसद बने थे। पप्पू यादव का मुकाबला राजद के चंद्रशेखर से है। 

7. चंद्रिका राय (जदयू), सीट - परसा, रुझान - पीछे
चंद्रिका राय लालू प्रसाद यादव के समधीं हैं लेकिन चुनाव जदयू पार्टी से लड़ रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी बेटी ऐश्वर्या और तेजप्रताप यादव की शादी में तलाश की अर्जी दाखिल होने के बाद दोनों परिवारों के रिश्तों में खटास आ गई थी। पिछली बार चंद्रिका राय राजद के टिकट से जीते थे। 

8. अनंत सिंह (राजद), सीट - मोकामा, रुझान - आगे
अनंत सिंह 2015 में लगातार इसी सीट से चौथी बार जीते थे। 2015 के चुनावों से पहले उन्होंने जदयू छोड़ दी और यहां से निर्दलीय जीते। अनंत सिंह जेल से चुनाव लड़ रहे हैं। अनंत सिंह पर 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस बार उनका मुकाबला जदयू के राजीव लोचन से है।

9. श्रेयसी सिंह (भाजपा), सीट - जमुई, रुझान - आगे
श्रेयसी, दिग्विजय सिंह की बेटी हैं, श्रेयसी कभी राजनीति में नहीं रही हैं। वो अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटर हैं। श्रेयसी कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। वो राजद के विजय प्रकाश के खिलाफ लड़ रही हैं। 2015 में विजय प्रकाश ने भाजपा के अजय प्रताप को हराया था।

10. सुभाषिनी यादव (कांग्रेस), सीट - बिहारीगंज, रुझान - पीछे
सुभाषिनी यादव, शरद यादव की बेटी हैं और शरद यादव जदयू के अध्यक्ष रहे हैं। सुभाषिनी का मुकाबला जदयू के निरंजन कुमार मेहता से है। निरंजन ने 2015 में भाजपा के रविंद्र चरण यादव को हराया था।

11. मुकेेश सहनी (वीआईपी), सीट - सिमरी बख्तियारपुर, रुझान - आगे
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी बॉलीवुड में स्टेज डिजाइनर रहे हैं। 2015 में उन्होंने भाजपा के लिए प्रचार किया था। उनका मुकाबला राजद के यूसुफ सलाउद्दीन से है। यूसुफ सलाउद्दीन 2015 में लोजपा से लड़े थे। 

12. नीरज कुमार सिंह (भाजपा), सीट - छातापुर, रुझान - आगे
नीरज, बॉलीवुड के दिवंगत नेता सुशांत सिंह के चचेरे भाई हैं। 1988 से राजनीति में सक्रिय हैं। उनका मुकाबला राजद के डॉ. विपिन कुमार नोनिया से है। 2015 में जदयू के महागठबंधन में शामिल होने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

13. चेतन आनंद. लवली आनंद (राजद), सीट - शिवहर और सहरसा, रुझान - चेतन आगे, लवली पीछे
चेतन आनंद को राजद ने इस बार शिवहर से टिकट दिया है। चेतन पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, उनका मुकाबला जदयू के शरफुद्दीन से है। जबकि लवली आनंद सहरसा से राजद की उम्मीदवार हैं। 

14. मंजू वर्मा (जदयू), सीट - चेरिया बरियारपुर
मंजू वर्मा 2018 में बालिका गृह कांड की आरोपी हैं। फिलहाल, जमानत पर बाहर हैं और जदयू से उम्मीदवार हैं। इस बार उनका मुकाबला राजद के राजवंशी महतो से हैं। मंजू वर्मा ने 2015 में लोजपा के अनिल कुमार चौधरी को हराया था।
विज्ञापन


15. मनोरमा देवी (जदयू), सीट - अतरी 
मनोरमा देवी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। 2003 और 2009 में राजद से एमएलसी रहीं हैं। इस बार उनका मुकाबला राजद के अजय देव यादव से है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें