फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव परिणाम: राजद का नीतीश पर तंज, कहा- 40 सीट पाने पर भी सीएम का सपना देखते हैं

Thu, 12 Nov 2020 11:29 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
मनोज झा - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार की जनता ने एनडीए को स्पष्ट बहुमत दिया है। वहीं एनडीए को कड़ी चुनौती देने वाले महागठबंधन को 110 सीटों पर जीत मिली है। इसके साथ ही लगातार चौथी बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार का गठन होने वाला है। वहीं इसे लेकर महागठबंधन का नेतृत्व करने वाली राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने नीतीश कुमार पर तंज कसा है। पार्टी के नेता मनोज झा ने कहा कि नीतीश 40 सीटें मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

विज्ञापन

 

मनोज झा ने नीतीश पर निशाना साधते हुए कहा, 'सचमुच जनता मालिक है लेकिन उस जनता ने देखिए आपकी क्या स्थिति कर दी? नीतीश जी 40 सीट लेकर फिर से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। यदि आप जनादेश का विश्लेषण करें तो यह निर्णायक रूप से आपके खिलाफ है। उसके बावजूद आप कुर्सी पर बैठते हैं तो ये मोह आपका कितना दिन चलेगा ये ईश्वर जानता है।।'


राबड़ी के आवास पर बैठक कर रहे हैं महागठबंधन के विधायक
विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायक बैठक कर रहे हैं। तेजस्वी, राबड़ी, तेजप्रताप यादव और मनोज झा के अलावा राजद के कई नेता विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए 10 सर्कुलर रोड पहुंच चुके हैं। बैठक में आज तेजस्वी को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। बता दें कि 75 सीटें जीतने के बाद राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं 74 सीटों के साथ भाजपा दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें