फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राजद नेता मनोज झा का नीतीश पर तंज, कहा- ज्यादा दिन नहीं रह पाएंगे सीएम

Sun, 15 Nov 2020 10:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद नेता मनोज झा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

बिहार में एक बार फिर एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनने की तैयारियां चल रही हैं। लगतार चौथी बार नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनना तय है। वहीं इसे लेकर विपक्ष ने उनपर हमला तेज कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता मनोज झा ने शनिवार को नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको बहुत कमजोर बहुमत मिला है। उन्होंने दावा किया कि इस तरह की सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल पाएगी। वे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे।

विज्ञापन


मनोज झा ने नीतीश कुमार और एनडीए पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री पर जनता से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार ने 2017 में महागठबंधन से एनडीए में आकर लोगों के जनादेश को दबाने का प्रयास किया है। बिहार की जनता अब जाग गई है। एनडीए और भाजपा को भी मान लेना चाहिए कि अगर यह बदलाव के लिए जनादेश नहीं होता, तो नीतीश जी राज्य विधानसभा में लगभग 40 सीटें नहीं जीतते। नीतीश कुमार एक बेहद कमजोर बहुमत पर हैं। यह एक तरह से प्रबंधित है। ऐसी प्रबंधित बहुमत वाली सरकार ज्यादा दिन तक नहीं चलती है।'



यह भी पढ़ें- बिहार: नई सरकार गठन के लिए आज तय होगा फॉर्मूला, नीतीश के नाम पर लगेगी मुहर
विज्ञापन


राजद नेता ने कहा कि उनकी पार्टी वोटों के अंतर को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क कर चुकी है। वे आने वाले दिनों में नीतीश कुमार के खिलाफ जवाबदेही की मांग करते हुए लोगों के सड़कों पर उतरने को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। इसी बीच रविवार को एनडीए के विधायक दल की संयुक्त बैठक होनी है। इसमें नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर औपचारिक तौर पर मुहर लगाई जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की अनौचारिक बैठक हुई थी जिसमें गठबंधन के चार घटक दलों भाजपा, जदयू, हम, वीआईपी के नेताओं ने हिस्सा लिया था। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा था, 'रविवार 15 नवंबर को 12.30 बजे बैठक शुरू होगी और इसमें आगे का फैसला किया जाएगा।' बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को 74 और जदयू को 43 सीटें मिली हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें