08:35 AM, 12-Nov-2020
बिहार के मुख्य चुनाव आयुक्त ने राज्यपाल को सौंपी 2020 के निर्वाचित सदस्यों की सूची
नीतीश सबसे पहले 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। तब से अबतक वे अलग-अलग मौकों पर इस पद की शपथ ले चुके हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटें मिली हैं। इसमें भाजपा को 74, जदयू को 43, हम को चार और वीआईपी को चार सीटों पर जीत हासिल हुई है। वहीं एनडीए को कांटे की टक्कर देने वाले महागठबंधन के खाते में 110 सीटें गई हैं। इसके अलावा एआईएमआईएम को पांच, लोक जनशक्ति पार्टी और बहुजन समाज पार्टी को एक-एक और एक निर्दलीय उम्मीदवार को जीत हासिल हुई है।