फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नई सरकार के गठन को लेकर दिनभर गहमागहमी, नीतीश सोमवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

Sun, 15 Nov 2020 10:59 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर रविवार का दिन अहम रहा। नीतीश कुमार को आज एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया । अब सोमवार अपराह्न 4.30 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा। विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन भाजपा के आग्रह पर पद को स्वीकार किया है। इससे पहले नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है। वहीं, आज भाजपा और जदयू विधायक दल की बैठक हुई। तारकिशोर प्रसाद को भाजपा और नीतीश कुमार को जदयू विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद सभी विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंचे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव ने भी सरकार गठन को लेकर नीतीश के घर पर बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार के नाम पर सहमति बनी। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
विज्ञापन
नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:50 PM, 15-Nov-2020

भाजपा नेता गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने शिवानंद तिवारी के बयान को रीट्वीट करते हुए राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के बारे में बिहार में महागठबंधन के सहयोगी पार्टी आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी कहते हैं कि राहुल गांधी नॉन सीरीयस पर्यटक राजनेता है। शिवानंद जी तो राहुल जी को ओबामा से ज़्यादा जानने लगे है। फिर भी कांग्रेस चुप क्यों?

09:40 PM, 15-Nov-2020

चुनाव चरम पर था राहुल पिकनिक मना रहे थे

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि चुनाव अपने चरम पर था और राहुल गांधी शिमला में बहन प्रियंका के साथ पिकनिक पर थे। क्या पार्टी ऐसे ही चल रही है? आरोपों को उस तरह से लगाया जा सकता है जिस तरह से कांग्रेस को चलाया जा रहा है?" इससे भाजपा को फायदा हो रहा है।

09:27 PM, 15-Nov-2020

राजद नेता शिवानंद तिवारी का कांग्रेस पर हमला

राजद नेता शिवानंद तिवारी ने रविवार को कांग्रेस पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महागठबंधन के लिए घातक साबित हुई। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में 70 उम्मीदवार उतारे थे,लेकिन 70 सार्वजनिक रैलियां भी नहीं कीं। राहुल गांधी 3 दिन के लिए आए, प्रियंका नहीं आईं, जो बिहार से अपरिचित थे वे यहां आए। यह सही नहीं है।



 

विज्ञापन
08:23 PM, 15-Nov-2020

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने तारकिशोर और रेणु देवी को दी बधाई 

राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को ट्वीट कर बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि विधानमंडल का सर्वसम्मति से नेता चुने जाने के लिए तारकिशोर जी को हार्दिक बधाई। वहीं एक अन्य ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि समाज के हाशिए से राजनीति में कदम रखकर आगे बढ़ते हुए बिहार विधान मंडल का उप नेता चुने जाने के लिए श्रीमती रेणु देवी जी को हार्दिक बधाई ।

07:55 PM, 15-Nov-2020

गिरिराज सिंह ने रेणु देवी को दी बधाई

गिरिराज सिंह ने रेणु देवी को बिहार विधानमंडल की उपनेता चुने जाने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अति साधारण परिवार से आने वाली श्रीमती रेणु देवी जी को विधानमंडल के उपनेता चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। आप आधी आबादी के साथ साथ पिछड़े एवं वंचितों का नेतृत्व करती हैं, आप भाजपा की उस समाज में आवाज़ बने ,यही मेरी शुभकामनाएं हैं।



वहीं इससे पहले  उपमुख्यमंत्री पद को लेकर भी गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता । 

विज्ञापन
06:57 PM, 15-Nov-2020

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने नीतीश कुमार को बधाई दी

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार में एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि फिर एक बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनने जा रही है जो प्रदेश की जनता द्वारा विकास के लिए दिए जनादेश के लिए काम करेगी। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।

 

06:00 PM, 15-Nov-2020

गिरिराज सिंह ने तारकिशोर को दी बधाई

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि तारकिशोर जी आप आज विधानमंडल दल के नेता सर्वसम्मति से चुने गए है ..आप सर्वसमाज को लेकर चलेंगे ऐसा मेरा विश्वास है ..महादेव आपको सफलता दे।

 

05:53 PM, 15-Nov-2020

सुशील मोदी को लेकर गिरिराज बोले- पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता

उपमुख्यमंत्री पद को लेकर गिरिराज सिंह ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था, आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे ,पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता ।

05:20 PM, 15-Nov-2020

तारकिशोर प्रसाद ने उपमुख्यमंत्री पद को लेकर साधी चुप्पी

भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल के नेता चुने जाने पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुझे जो जम्मेदारी दी गई है, उसे मैं अपनी क्षमता के अनुसार निर्वाह करूंगा की कोशिश करूंगा। वहीं जब तारकिशोर से उपमुख्यमंत्री पद के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

04:56 PM, 15-Nov-2020

भाजपा के पास 74 सीट लेकिन सीएम का दावेदार कोई नहीं- मनोज झा

राष्ट्रीय जनता दल के नेता मनोज झा ने कहा कि यह कितनी बड़ी विडंबना है कि भाजपा 74 सीट लाती है लेकिन सीएम का चेहरा नहीं है उनके पास, मिल भी नहीं रहा है, खोजना भी नहीं चाह रहे हैं, बड़ा दबाव है! तो 40 सीट वाले को सीएम पद का उम्मीदवार चुनेंगे। चार सीट हम और वीआईपी की है। इस विडंबना का अनफोल्डिंग आगे कैसे होगा, हमें इंतजार है।
 

04:27 PM, 15-Nov-2020

कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकताः सुशील मोदी

निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा। आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।

04:23 PM, 15-Nov-2020

रेणु देवी को भाजपा विधान मण्डल दल के उपनेता की जिम्मेदारी

नोनिया समाज से आने वाली बेतिया से चौथी बार विधायक श्रीमति रेणु देवी को भाजपा विधान मण्डल दल के उपनेता की जिम्मेदारी मिली है।  निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है।

04:19 PM, 15-Nov-2020

सुशील मोदी ने ट्वीट कर तारकिशोर प्रसाद को दी बधाई

निवर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी है।


 

03:58 PM, 15-Nov-2020

नीतीश कुमार बने एनडीए विधायक दल के नेता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि नीतीश कुमार एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए हैं।

03:06 PM, 15-Nov-2020

डिप्टी सीएम पर सस्पेंस बरकरार

बिहार में उपमुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस पैदा हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि क्या कल उपमुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे, तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी थोड़ी देर बाद मिल पाएगी। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री तय करेंगे।

02:51 PM, 15-Nov-2020

राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का निमंत्रण

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया है। सोमवार दोपहर 4.30 बजे नई सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा।

02:43 PM, 15-Nov-2020

नीतीश बोले- मैं सीएम नहीं बनना चाहता था

एनडीए विधानमंडल का नेता चुने जाने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। मैं चाहता था कि भाजपा से कोई मुख्यमंत्री बने। लेकिन भाजपा के आग्रह पर मैं मुख्यमंत्री बन रहा हूं।
 

02:31 PM, 15-Nov-2020

तारकिशोर प्रसाद बने भाजपा विधायक दल के नेता

तारकिशोर प्रसाद को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है। वे कटिहार से विधायक चुने गए हैं। वहीं रेणु देवी को उपनेता के तौर पर चुना गया है। इसके अलावा सुशील मोदी को एनडीए का उपनेता चुना गया है।

02:20 PM, 15-Nov-2020

राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार

नीतीश कुमार राजभवन पहुंच गए हैं। वे राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद सोमवार सुबह वे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।
 


 

01:37 PM, 15-Nov-2020

सुशील कुमार बन सकते हैं उपमुख्यमंत्री

नीतीश कुमार सोमवार को 11.30 बजे राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर  शपथ लेंगे।
 
 

01:31 PM, 15-Nov-2020

किसी और के पास होगा नीतीश को नियंत्रित करने का रिमोट

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा, 'पहले, नीतीश कुमार जी बिहार में एक अच्छे एनडीए नेता के रूप में उभरे। लेकिन इस बार, उनकी संभावना पहले की तरह नहीं है। भाजपा ने उन्हें कमजोर करने की साजिश की है। अब भले ही वह एनडीए के नेता या मुख्यमंत्री के रूप में चुने गए हों, किसी और के पास उन्हें नियंत्रित करने का रिमोट होगा।'
 


 

01:26 PM, 15-Nov-2020

एनडीए के नेता चुने गए नीतीश कुमार

नीतीश कुमार को एनडीए के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। अब सोमवार को वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

01:18 PM, 15-Nov-2020

जारी है नीतीश और राजनाथ सिंह की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच बैठक जारी है। इसमें उपमुख्यमंत्री और मंत्री परिषद के सदस्यों की संख्या को लेकर मंथन चल रहा है। वहीं एनडीए के नवनिर्वाचित विधायक मुख्यमंत्री आवास में स्थित संवाद कक्ष में बैठे हुए हैं।
 

01:16 PM, 15-Nov-2020

शीर्ष नेतृत्व लेगा फैसला

एनडीए के विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। वहीं उपमुख्यमंत्री के नाम पर भी मुहर लगेगी। भाजपा विधायकों ने शीर्ष नेतृत्व को सभी निर्णयों के लिए अधिकृत कर दिया है। ऐसे में यथास्थिति बरकरार रहने की संभावना जताई जा रही है। 

01:12 PM, 15-Nov-2020

भाजपा कार्यालय नहीं पहुंचे राजनाथ और फडणवीस

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूपेंद्र यादव और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भाजपा प्रदेश कार्यालय नहीं पहुंचे थे। वे सीधे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं, जहां एनडीए विधायक दल की बैठक होनी है। थोड़ी देर पहले जदयू विधायक दल की बैठक हो चुकी है। जिसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। 

01:04 PM, 15-Nov-2020

सीएम आवास पहुंचे सुशील मोदी और नित्यानंद राय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और नित्यानंद राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर पहुंच गए हैं।
 

12:25 PM, 15-Nov-2020

नीतीश के घर पहुंच रहे हैं तमाम विधायक

भाजपा और जदयू विधायक दल की हुई अलग-अलग बैठक खत्म हो गई है। अब तमाम विधायक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर पहुंच रहे हैं। थोड़ी देर बाद एनडीए विधायक दल की बैठक होगी। इसमें मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश के नाम पर मुहर लग सकती है।
 
 

12:23 PM, 15-Nov-2020

खत्म हुई भाजपा विधायक दल की बैठक

भाजपा के विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। विधायक दल की बैठक के बाद सभी नेता राज्य के गेस्ट हाउस चले गए हैं। भाजपा नेता सुभाष सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में भाजपा के नेता के नाम पर चर्चा नहीं हो सकी है लेकिन भाजपा नेता चाहते हैं कि बेदाग छवि के नीतीश और सुशील मोदी एक बार फिर से राज्य के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनें।

11:46 AM, 15-Nov-2020

पटना पहुंचे राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंच गए हैं। एनडीए की बैठक से पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है। इसमें राजनाथ सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भूपेंद्र यादव मौजूद हैं।
 
 

11:37 AM, 15-Nov-2020

जदयू विधायकों ने की बैठक

एनडीए की बैठक से पहले जदयू के नव निर्वाचित विधायकों ने पटना में बैठक की। इसमें नए विधायकों ने नीतीश कुमार को सरकार गठन को लेकर अपनी राय से अवगत कराया। 

11:35 AM, 15-Nov-2020

थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे राजनाथ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह थोड़ी देर में पटना पहुंचेंगे। उनका स्वागत करने के लिए सुशील मोदी और रामकृपाल हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।

11:34 AM, 15-Nov-2020

मंत्रिमंडल में दिख सकते हैं नए और युवा चेहरे

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिमंडल में इस बार कई नए चेहरों के शामिल होने की उम्मीद है। इस बार चुनाव में जदयू से ज्यादा सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में भाजपा का दबदबा दिख सकता है। सूत्रों के अनुसार बताया गया है कि एनडीए ने फिलहाल कोई फॉर्मूला तय नहीं किया है लेकिन युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। 

11:34 AM, 15-Nov-2020

नीतीश पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

बिहार में एनडीए के नेतृत्व में सरकार बनने वाली है और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे। इसके लिए राज्यपाल के सामने एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। यह दावा एनडीए के विधायक दल का नेता पेश करेगा। दावा पेश करने के लिए आज विधायक दल के नेता के चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

11:34 AM, 15-Nov-2020

राजनाथ कर सकते हैं नीतीश कुमार से मुलाकात

भाजपा के तीन बड़े नेता राजनाथ, फडणवीस और भूपेंद्र यादव आज पटना में होंगे। ये अगली सरकार में भाजपा की भूमिका को लेकर चर्चा कर सकते हैं। वहीं इन नेताओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलने की पूरी उम्मीद है।

08:07 AM, 15-Nov-2020

बिहार: नई सरकार के गठन को लेकर दिनभर गहमागहमी, नीतीश सोमवार को लेंगे सीएम पद की शपथ

सुबह 10.30 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक
आज सुबह 10.30 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इसमें भाजपा अपने विधायक दल का नेता चुनेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें