फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: चिराग के समर्थन में उतरे तेजस्वी, कहा- नीतीश ने नहीं किया अच्छा व्यवहार

Mon, 19 Oct 2020 11:21 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
नीतीश कुमार, चिराग पासवान, तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बिहार में 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए मतदान होने हैं। जैसे-जैसे तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे राज्य में राजनीतिक गतिविधियां भी बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जदयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, अन्य भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव कई जगहों पर जनसभाएं करेंगे। इसमें लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की जाएगी। वहीं चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने नीतीश पर चिराग के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-

विज्ञापन


नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ किया अन्याय

राजद नेता तेजस्वी यादव ने चिराग पासवान को लेकर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'चिराग पासवान के साथ नीतीश कुमार जी ने जो किया वह ठीक नहीं है। चिराग पासवान को इस समय अपने पिता की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है लेकिन रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं और हम इससे दुखी हैं। नीतीश कुमार ने चिराग पासवान के साथ अन्याय किया है।'
 

पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत पांच जनसभाएं करेंगे। उनकी पहली सभा गया के शेरघाटी स्थित रंगलाल उच्च विद्यालय मैदान में, दूसरी औरंगाबाद के रफीगंज स्थित आरबीआर उच्च विद्यालय में, तीसरी गया जिले के चिल्ड्रन पार्क मैदान टेकारी में, चौथी अतरी के उच्च विद्यालय मैदान टेटुआ में और पांचवी घोसी विधानसभा के उच्च विद्यालय मैदान हुलासगंज में होगी।
विज्ञापन



सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव सोमवार को पहली सभा वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के भिंडरा मैदान मानपुर में, दूसरी बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के बड़की बिहियां मैदान मोहनपुर में, तीसरी बोधगया विधानसभा क्षेत्र के रामसहाय हाईस्कूल मैदान फतेहपुर में, चौथी रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई विभाग के बगल वाले मैदान सिरदला में, पांचवी अतरी विधानसभा क्षेत्र के मध्य विद्यालय के मैदान सिढ़ में, छठवीं बेलागंज विधानसभा क्षेत्र के बेला पड़ाव मैदान में और सातवीं गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के हाईस्कूल मैदान में करेंगे।

इन स्थानों पर भाजपा नेता करेंगे प्रचार
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल और राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव जाले, दरभंगा और केवटी में सोमवार को नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। वे दोपहर को (हडईया) रक्सौल में और विमल बाबू के मैदान बगहा-2 में जनसभा को संबोधित करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन दुजदेनी हाईस्कूल फारबिसगंज अररिया, आदर्श विवाह भवन, मिरचाईबाडी, कटिहार और रॉयल उत्सव विवाह भवन, पूर्णिया में जनसभा करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें