फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020: बक्सर सीट से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय की जगह सिपाही ने मारी बाजी

Fri, 09 Oct 2020 04:03 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
जदयू में शामिल हुए बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय - फोटो : PTI
विज्ञापन

Bihar Election 2020: बिहार में अपनी राजनीति चमकाने के लिए नौकरी छोड़ जदयू का हाथ थामने वाले पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को इस बार चुनाव के लिए टिकट नहीं मिला है। गुप्तेश्वर पांडेय टिकट लेने की रेस में एक पूर्व सिपाही में मात खा गए। 16 दिन पहले यानि कि 22 सितंबर को गुप्तेश्वर पांडेय वीआरएस लेकर राजनीति में शामिल हो गए थे।

विज्ञापन



उस समय ऐसा माना जा रहा था कि जदयू पार्टी उन्हें बक्सर सीट से टिकट देगी लेकिन एनडीए गठबंधन के तहत यह सीट भाजपा के खाते में चली गई और पार्टी ने पुलिस के पूर्व सिपाही परशुराम चतुर्वेदी को टिकट दे दिया। टिकट ना मिलने पर पूर्व डीजीपी हताश तो नजर नहीं आए लेकिन भावुक अंदाज में बस इतना ही बोल पाए कि राजनीति की कुछ मजबूरियां होती हैं, नीतीश किसी को ठगते नहीं हैं।

जैसे ही सरकार ने गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस को मंजूरी दी, वैसे ही पूर्व डीजीपी नए अवतार में नजर आने लगे। गुप्तेश्वर पांडेय वर्दी छोड़ कुर्ता पायजामा और बंडी पहनकर सोशल मीडिया पर नजर आने लगे। जैसे ही पूर्व डीजीपी जदयू में शामिल हुए तो उनके वीआरएस लेने की वजह और साफ हो गई। 
विज्ञापन


हालांकि बक्सर सीट से पुलिस के पूर्व सिपाही परशुराम चतुर्वेदी को टिकट मिल गया। 1991 में परशुराम पुलिस की नौकरी में नियुक्त हुए और 1994 में नौकरी छोड़ भाजपा से जुड़ गए। बता दें कि गुप्तेश्वर पांडेय इससे पहले 2009 में भी राजनीति के लिए इस्तीफा दे चुके हैं। 

तब सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उन्हें वापस नौकरी करनी पड़ी। 11 साल बाद गुप्तेश्वर पांडेय एक बार फिर राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने आए लेकिन इस बार भी बात ना बन सकी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें