फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव: एग्जिट पोल में सरकार बनती देख एक्शन में कांग्रेस, सोनिया ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Sun, 08 Nov 2020 11:32 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके हैं। मंगलवार 10 नवंबर को मतगणना होगी। हालांकि एग्जिट पोल के नतीजों में राज्य में महागठबंधन की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। नतीजों से कांग्रेस नेतृत्व काफी उत्साहित लग रहा है। यही कारण है कि पार्टी आगे की तैयारी को लेकर मंथन में जुट गई है। इसी बीच पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। दोनों नेताओं को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


सुरजेवाला और अविनाश बने बिहार के पर्यवेक्षक
तीनों चरण के मतदान के बाद सभी की नजरें 10 नवंबर को आने वाले परिणाम पर टिकी हुई हैं। मतगणना के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि जनता ने अगले पांच सालों तक शासन करने के लिए किसे चुना है। वहीं सभी राजनीतिक पार्टियां आगे की रणनीति बनाने में जुट गई हैं। इसी बीच कांग्रेस आलाकमान ने अहम फैसला लेते हुए पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला और अविनाश पांडे को बिहार का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। दोनों रविवार को पटना पहुंचेंगे। दोनों केंद्रीय नेतृत्व के साथ वार्ता के बाद राजनीतिक गतिविधियों के बाद के परिणामों पर फैसला करेंगे।
 

एग्जिट पोल के नतीजों से सक्रिय हुआ कांग्रेस आलाकमान
बिहार चुनाव को लेकर सामने आए एग्जिट पोल में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है। टाइम्स नाउ-सी वोटर ने एनडीए को 116 और महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। टुडेज-चाणक्य ने एनडीए को 55 सीटें और महागठबंधन को 180 सीटें मिलने की आशंका जताई है। रिपब्लिक-जन की बात ने एनडीए को 91 से लेकर 117, एबीपी-सीवोटर ने 104 से लेकर 128 और टीवी9 भारतवर्ष ने 110 से 120 सीटें मिलने की संभावना बताई है। एग्जिट पोल के अनुसार राज्य से नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की विदाई होती हुई दिख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें