केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
बिहार चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। वोट की चाह में नेता एक दूसरे को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा और कहा कि वे ठीक से कैबिनेट शब्द का उच्चारण भी नहीं कर पाते जबकि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार इंजीनियर हैं।
भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने पटना में कहा कि वह व्यक्ति जो मुद्दों को ठीक से समझ नहीं पाता और 10वीं कक्षा की परीक्षा पास नहीं कर सका, वह नीतीश कुमार की आलोचना कर रहा है। वे कैबिनेट की स्पेलिंग भी नहीं लिख पाएंगे।
उनके पिता (लालू) ने वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख नौकरियां देंगे, लेकिन उन्होंने लोगों से पैसे ले लिए और नौकरी चाहने वालों के आवेदन अभी तक डस्टबिन में पड़े हैं। साथ ही उन्होंने तेजस्वी यादव और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का नया नामकरण कर दिया। उन्होंने तेजस्वी यादव को अप्पू और लालू यादव को गप्पू कहकर संबोधित किया।