फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 : नीतीश कुमार पर प्याज फेंकने की घटना को तेजस्वी ने बताया निंदनीय और अलोकतांत्रिक

Wed, 04 Nov 2020 08:15 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान डाले जा चुके हैं और अब सात नवंबर को आखिरी और तीसरे चरण का मतदान होना है। मंगलवार को 17 जिलों की 94 सीटों पर वोट डाले गए। इस बीच तीसरे चरण के चुनाव के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधुबनी में प्रचार-प्रसार कर रहे थे कि तभी भीड़ में से किसी ने उनपर प्याज फेंकी।

विज्ञापन



सुरक्षाकर्मियों ने नीतीश कुमार को तुरंत कवर कर लिया लेकिन नीतीश ने भाषण देना जारी रखा। राजद नेता तेजस्वी यादव ने इस घटना की निंदा की है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि आज चुनावी सभा में किसी ने आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी की ओर प्याज फेंकी। यह पूर्णत: निंदनीय, अलोकतांत्रिक और अवांछनीय व्यवहार है।




उन्होंने आगे लिखा कि लोकतंत्र में प्रतिरोध की अभिव्यक्ति सिर्फ मतदान में होनी चाहिए और इसके अलावा कोई भी तरीका स्वीकार्य नहीं हो सकता। बता दें कि मधुबनी के हरखाली में एक रैली के दौरान नीतीश कुमार पर प्याज फेंकी गई थी। नीतीश कुमार जब रोजगार की बात कर रहे थे, तब उनपर प्याज फेंकी गई।
विज्ञापन


प्याज फेंकने पर नीतीश कुमार नाराज हो गए थे और भीड़ से कहने लगे कि खूब फेंको, फेंकते रहो, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। जब प्याज फेंकने वाले भीड़ ने पकड़ लिया तो नीतीश ने मंच से कहा कि उसे जाने दीजिए, उस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें