फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020 : किसान की आय मात्र 3,558 रुपये और खुद को किसान बताने वाले नेता करोड़पति

Sat, 17 Oct 2020 02:43 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस ने बिहार चुनाव से पहले दिलचस्प आंकड़ा सामने रखा है। एनएसएसओ के 2012.13 में किसानों की मासिक आय को लेकर किए गए सर्वे की माने तो बिहार में सामान्य किसान की आय मात्र 3,558 रुपये है। वहीं देश में औसत आय 6,426 रुपये है।

विज्ञापन



बिहार और झारखंड समेत पांच ऐसे राज्य हैं, जहां किसानों की आय राष्ट्रीय औसत आय से भी कम है। पंजाब इस मामले आगे है, पंजाब में किसानों की आय दूसरे राज्यों की तुलना में ज्यादा है। यहां के किसानों की आय 18,059 रुपये है। बिहार में पहले चरण का चुनाव 28 अक्तूबर को है और सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

पहले चरण में 1,065 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों के शपथ पत्र की तुलना करने पर यह सामने आया है कि 42 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनका पेशा किसानी है, वहीं 93 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने कृषि को अन्य व्यवसाय के साथ पेशा बताया है। 42 प्रत्याशी जो खेती करते हैं, उनमें से सबसे ज्यादा कृषि जमीन 29.39 एकड़ भाजपा के उम्मीदवार रामाधार सिंह के पास है। ये औरंगाबाद से चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे नंबर पर जमालपुर से कांग्रेस उम्मीदवार अजय सिंह हैं, इनके पास 27.75 एकड़ जमीन है और तीसरे नंबर पर जदयू के प्रत्याशी राजीव लोचन नारायण सिंह हैं, जिनके पास 22.5 एकड़ जमीन है। इसके अलावा दो और उम्मीदवार हैं, जो खेता का पेशा करते हैं लेकिन उनके पास ना तो जमीन है और ना ही अचल संपत्ति।
विज्ञापन


42 उम्मीदवारों के पास औसतन कृषि के लिए 4.47 एकड़ ही जमीन है लेकिन औसत संपत्ति 1.25 करोड़ रुपये है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें