फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति, जानें राजद-जदयू-लोजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों की संपत्ति

Tue, 27 Oct 2020 03:12 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 1463 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों ने अपने-अपने घोषणा-पत्र में अपनी संपत्ति का जिक्र किया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण में ताल ठोंकने वाले कुल 118 उम्मीदवारों की संपत्ति 5 करोड़ या उससे ज्यादा है। वहीं, 185 उम्मीदवारों के पास 2 से 5 करोड़ तक की चल-अचल संपत्ति है। 426 उम्मीदवारों ने 50 लाख से 2 करोड़ तक की संपत्ति का जिक्र किया है, जबकि 462 प्रत्याशियों ने 10 से 50 लाख तक की प्रॉपर्टी बताई है। दूसरे चरण में सिर्फ 272 प्रत्याशी ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 10 लाख रुपये से कम है।
विज्ञापन




दूसरे चरण में कुल 495 करोड़पति
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरने वाले कुल 1463 उम्मीदवारों में से 495 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें भाजपा में सबसे ज्यादा करोड़पति प्रत्याशी हैं, जिनकी संख्या 39 है। कांग्रेस में 20, राजद में 46, जदयू में 35, लोजपा में 38 और बसपा में 11 उम्मीदवार करोड़पति हैं। इन सभी प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये से ज्यादा बताई है।

किस राजनीतिक दल में ज्यादा करोड़पति?
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के कुल 24 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 10.25 करोड़ है, जबकि जदयू के 43 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 4.95 करोड़ होने का ऐलान किया है। इसके अलावा राजद के 56 प्रत्याशियों की औसतन संपत्ति 4.82 करोड़ तो लोजपा के 52 उम्मीदवारों की औसतन प्रॉपर्टी 3.86 करोड़ है। भाजपा के 46 उम्मीदवारों की औसतन संपत्ति 3.44 करोड़, जबकि बसपा के 33 उम्मीदवारों की संपत्ति 1.30 करोड़ है। 
विज्ञापन


ये हैं सबसे रईस टॉप-3 उम्मीदवार
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, वैशाली से ताल ठोंक रहे कांग्रेस उम्मीदवार संजीव सिंह दूसरे चरण के सबसे रईस प्रत्याशी हैं। उनकी कुल संपत्ति 56 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जिसमें चल संपत्ति करीब 2.92 करोड़ बताई गई है, जबकि अचल संपत्ति 53.70 करोड़ की है। दूसरे नंबर पर हाजीपुर सीट से मैदान में उतरे राजद प्रत्याशी देव कुमार चौरसिया हैं, जिनकी कुल संपत्ति 49 करोड़ से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 2.40 करोड़ से ज्यादा है तो अचल संपत्ति करीब 46.92 करोड़ है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अनुनय सिन्हा हैं, जिनकी कुल संपत्ति 46.42 करोड़ से ज्यादा है। इसमें चल संपत्ति 1.86 करोड़ है, जबकि अचल संपत्ति 44.55 करोड़ बताई गई है।
 
नाम जिला संसदीय क्षेत्र पार्टी चल संपत्ति अचल संपत्ति कुल संपत्ति
संजीव सिंह वैशाली वैशाली कांग्रेस 2,92,73,800 53,70,00,000 56,62,73,800
देव कुमार चौरसिया वैशाली हाजीपुर राजद 2,40,90,471 46,92,00,000 49,32,90,471
अनुनय सिन्हा मुजफ्फरपुर पारू कांग्रेस 1,86,77,000 44,55,51,000 46,42,28,000

इन प्रत्याशियों की संपत्ति सबसे कम
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मोमिन फ्रंट के शिव कुमार सिंह ने अपनी संपत्ति सिर्फ एक हजार रुपये दिखाई है। वह पटना की मानेर सीट से मैदान में हैं। इसी सीट पर कांग्रेस के टिकट से ताल ठोंकने वाले राज किशोर सिंह ने अपनी संपत्ति 11 सौ रुपये घोषित की है। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले की मीनापुर सीट से मैदान में उतरीं भारती देवी ने अपनी कुल संपत्ति 43 सौ रुपये बताई है। वह भारतीय संयुक्त किसान पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।
 
नाम जिला संसदीय क्षेत्र पार्टी चल संपत्ति अचल संपत्ति कुल संपत्ति
शिव कुमार सिंह पटना मानेर भारतीय मोमिन फ्रंट 1,000* 0 1,000
राज किशोर सिंह पटना मानेर आईएनडी 1,100 0 1,100
भारती देवी मुजफ्फरपुर मीनापुर भारतीय संयुक्त किसान पार्टी 4,300* 0 4,300

 


इन उम्मीदवारों की संपत्ति शून्य 
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण में ऐसे उम्मीदवार भी मैदान में हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति शून्य बताई है। इन लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आईएनडी पार्टी के सुरेश बैथा का है, जो सीतामढ़ी जिले की बेलसंड सीट से मैदान में हैं। दूसरे नंबर पर राष्ट्रीय जन कल्याण पार्टी सेक्युलर के आनंद कुमार हैं, जो दरभंगा जिले की कुशेश्वर अस्थान सीट से ताल ठोंक रहे हैं। तीसरे नंबर पर आईएनडी पार्टी के अर्जुन पासवान हैं, जो पटना जिले की फुलवारी से मैदान में हैं।
 
नाम जिला संसदीय क्षेत्र पार्टी चल संपत्ति अचल संपत्ति कुल संपत्ति
सुरेश बैथा सीतामढ़ी बेलसंड आईएनडी 0 0 0
आनंद कुमार दरभंगा कुशेश्वर अस्थान राष्ट्रीय जन कल्याण पार्टी सेक्युलर 0 0 0
अर्जुन पासवान पटना फुलवारी आईएनडी 0 0 0

इन प्रत्याशियों ने बताया खुद को कर्जदार
दूसरे चरण में ताल ठोंकने वाले कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने खुद को करोड़ों रुपये का कर्जदार बताया है। इनमें सबसे ऊपर भाजपा प्रत्याशी उमाकांत सिंह हैं, जो पश्चिम चंपारण की चनपटिया सीट से ताल ठोंक रहे हैं। उमाकांत ने खुद पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज बताया है। उनकी कुल संपत्ति 15.41 करोड़ से ज्यादा है। इसके बाद आईएनडी उम्मीदवार विजय कुमार शुक्ला हैं, जो वैशाली की लालगंज सीट से मैदान में हैं। उनकी कुल संपत्ति 26.87 करोड़ से ज्यादा है, जबकि उन पर 6.49 करोड़ का कर्ज है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा हैं। वह भागलपुर सीट से ताल ठोंक रहे हैं। उन पर 6.16 करोड़ से ज्यादा का कर्ज है, जबकि कुल संपत्ति 43.27 करोड़ से ज्यादा घोषित की है।
 
नाम जिला संसदीय क्षेत्र पार्टी कुल संपत्ति कर्ज पैन नंबर
उमाकांत सिंह पश्चिम चंपारण चनपटिया भाजपा 15,41,37,653 8,95,78,676 हां
विजय कुमार शुक्ला वैशाली लालगंज आईएनडी 26,87,59,109 6,49,76,466 हां
अजीत शर्मा भागलपुर भागलपुर कांग्रेस 43,27,91,009 6,16,77,150 हां
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें