फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: नीतीश सरकार के चार मंत्रियों और लालू के दोनों लाल समेत 1463 उम्मीदवार मैदान में

Mon, 02 Nov 2020 03:23 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
विज्ञापन
Bihar Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दूसरे चरण के प्रचार का शोर रविवार शाम 6 बजे थम गया। इस चरण के प्रचार के आखिरी दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने चार रैलियां कीं। तीन चरणों में होने वाले चुनाव का यह निर्णायक चरण और मतदान है। इस चरण में 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान मंगलवार को है। 

विज्ञापन


इस चरण में कुल 1463 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 1316 पुरुष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर शामिल हैं। दूसरे चरण में 623 निबंधित गैर मान्यता प्राप्त दलों से  513 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में जिन सीटों पर चुनाव होने हैं उन सीटों पर 2015 में हुए चुनाव में राजद ने 33 सीटों पर जीत दर्ज की थी।


जदयू ने 30 सीटें अपने नाम की थी और भाजपा को 20 सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस ने भी सात सीटों पर अपना परचम लहराया था। लोजपा ने भी तब दो सीटें जीती थी, माले और निर्दलीय के खाते में एक-एक सीट आई थी। इस बार महागठबंधन की ओर से राजद 56, कांग्रेस 24, भाकपा माले छह, माकपा चार, और भाकपा चार सीटों पर चुनावी मैदान में है। राजग की ओर से भाजपा 45, जदयू 43 और वीआईपी छह सीटों पर चुनावी मैदान में है।
विज्ञापन


इनपर सबकी नजर
इस चरण में नीतीश सरकार के चार मंत्री पटना साहिब से नंदकिशोर यादव, नालंदा से श्रवण कुमार, मधुबन से राणा रणधीर सिंह और हथुआ से रामसेवक सिंह मैदान में हैं। इसी के साथ राघोपुर से तेजस्वी यादव, हसनपुर से तेज प्रताप यादव चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में आठ सीटों पर सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। बाकी 86 सीटों पर शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। इस चरण के लिए चुनाव आयोग ने कुल 41 हजार 352 मतदान केंद्र बनाए हैं। इनपर एक करोड़ पचास लाख तैंतीस हजार चौंतीस पुरुष मतदाता मतदान करेंगे। इसी तरह एक करोड़ 35 लाख 16 हजार 271 महिला मतदाता तथा 980 ट्रांसजेंडर मतदान करेंगे।
विज्ञापन


दूसरा चरणः-

  • 401631 संवेदनशील मतदाता
  • 8694 संवेदनशील बूथ
  • 3548 वेबकास्ट बूथ
  • 20240 पोस्टल बैलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें