फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव डायरीः तेजस्वी बोले- 'अगर भाजपा से हाथ मिला लिया होता तो कब का सीएम बन गया होता'

Tue, 20 Oct 2020 05:59 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, गया
विज्ञापन
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी पार्टी सत्ता के लिए भाजपा और आरएसएस से कभी समझौता नहीं करेगी। गया में चुनावी सभा में यादव ने कहा कि राजद ऐसा क्षेत्रीय दल है, जिसने आज तक भाजपा व संघ से समझौता नहीं किया। यदि अपने सम्मान को बेचकर मुझे मुख्यमंत्री बनना होता, तो मैं भाजपा से हाथ मिलाकर कब का मुख्यमंत्री बन गया होता। तेजस्वी ने यह भी कहा कि महागठबंधन से नाता तोड़कर और फिर भाजपा से हाथ मिलाकर नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को मूर्ख बनाया है।

विज्ञापन


जदयू को एक भी वोट बिहार को बर्बाद कर देगा : चिराग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू से नाराज लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चिराग ने चेताया कि जदयू को गया एक भी वोट पूरे बिहार के भविष्य को बर्बाद कर देगा। मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए चिराग ने कहा कि हम नीतीश के पिछले पांच साल के कार्यकाल को देखते हुए आने वाले पांच साल की कल्पना कर सकते हैं। हमें बिहार को इस बेबसी से उबारने के लिए जल्द कदम उठाने होंगे। चिराग ने फिर दोहराया कि लोजपा भाजपा के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी, लेकिन जदयू के खिलाफ जरूर उतारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें