फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनावः महागठबंधन पर बरसे नड्डा, कहा-जंगलराज में सिर्फ अपहरण उद्योग चलता था

Wed, 04 Nov 2020 04:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
witजेपी नड्डा - फोटो : twitter@ BJP
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार को बिहार में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान वे महागठबंधन पर जमकर बरसे। नड्डा ने कहा कि जंगलराज में सिर्फ अपहरण उद्योग चलता था और इस दौरान ठेकेदारों, डॉक्टरों, इंजीनियरों को मौत के घाट उतारा जाता था। जनता खौफ के माहौल में रहती थी।

विज्ञापन


नड्डा ने कहा कि जंगलराज वाले आज बिहार की जनता से बोल रहे हैं कि 10 लाख नौकरी देंगे, पहले बिहार की जनता को जवाब दो कि तुम्हारे कार्यकाल में 25 से 30 लाख बिहार से पलायन क्यों कर गए? उन्होंने कहा कि बिहार में आज से 15 साल पहले कभी भी विकास की चर्चा नहीं होती थी। आज चुनाव में जंगलराज के युवराजों को अगर विकास की चर्चा करनी पड़ रही है तो ये सिर्फ मोदी जी के कारण है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों कोरोना संक्रमण काल की शुरुआत में बिहार से गायब थे। ये लोग दिल्ली बैठे थे, क्योंकि तेजस्वी यादव को यहां कोरोना से डर लगता था। कोरोना में बिहार की लोगों की चिंता नीतीश जी की सरकार और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें