फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद पर नीतीश ने चलाया 'तीर', कहा- गांव को छोड़िए, हमारे आने से पहले शहरों में भी बिजली नहीं थी

Sat, 24 Oct 2020 04:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
विज्ञापन
बिहार के सीएम नीतीश कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार चुनाव के मद्येनजर वैशाली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने राजद पर निशाना साधा। हमारी सरकार आने पहले राज्य में कोई सुविधा नहीं थी।

विज्ञापन


गांव के बारे में भूल जाइए, यहां तक कि शहरों में भी बिजली नहीं मिलती थी
सीएम नीतीश ने कहा, गांव के बारे में भूल जाइए, यहां तक कि शहरों में भी बिजली नहीं मिलती थी। हमने धीरे-धीरे सुधार किया और हर घर में बिजली पहुंचाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि हमने दिसंबर 2018 तक की समयसीमा निर्धारित की थी लेकिन हमने इस लक्ष्य को नवंबर में ही हासिल कर लिया।

'लालटेन युग' समाप्त हो गया है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 15 साल तक लोगों को काम करने का अवसर मिला और बिजली की खपत क्या थी? 700 मेगावाट। अब यह 6000 मेगावाट है। सभी घरों में बिजली पहुंच गई है, 'लालटेन युग' समाप्त हो गया है। हमने यह बिहार बनाया है।
विज्ञापन

 

जब लॉकडाउन हुआ तो नीतीश जी कहां थे
इससे पहले राजद नेता व महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब लॉकडाउन हुआ तो नीतीश जी कहां थे। राज्य में शिक्षा, रोजगार का हाल बुरा है। अस्पताल में डॉक्टर नहीं हैं। दवा भी नहीं मिल रही है।

नीतीश सरकार के पास न तो कोई मिशन है और न कोई विजन
उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के पास न तो कोई मिशन है और न कोई विजन है। उन्होंने 15 साल तक सत्ता सुख भोगने व बिहार के गरीबों को छलने का काम किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार 15 साल से राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

डबल इंजन की सरकार में कहीं भी कोई काम बिना चढ़ावा के नहीं होता
केंद्र और राज्य दोनों जगह इनकी सरकार है, लेकिन इस डबल इंजन की सरकार में कहीं भी कोई काम बिना चढ़ावा के नहीं होता है। यादव ने केंद्र और राज्य पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के 18 जिले बाढ़ में डूबे रहे, लेकिन केंद्र की टीम भी नहीं आई। कोई नहीं देखने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें