फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2020: सब आपकी सामने है, जनता को तय करना है किसने किया विकास : सुशील मोदी

Sat, 17 Oct 2020 11:55 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बक्सर
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

सूबे के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि आज इटाढ़ी जैसे प्रखंड में पॉलिटेक्निक कालेज है। हर गांव में बिजली पहुंच चुकी है। बक्सर और पटना के बीच नेशनल हाईवे का काम पूरा हो चुका है। अब लोग दो घंटे में बक्सर से पटना जा सकेंगे। यह सब किसने किया। सुशील मोदी शनिवार को इटाढ़ी में जद यू प्रत्याशी संतोष निराला के समर्थन सभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


सुशील मोदी ने कहा कि 45 वर्षों तक देश में कांग्रेस ने शासन किया। बक्सर और पटना के बीच कोइलवर पुल है, जिसका निर्माण डेढ़ सौ वर्ष पहले अंग्रेजों ने कराया था। उसके बाद कोई वहां पुल नहीं बना सका। पुल की कमी से वहां आवागमन बाधित रहता है।

आज वहां दूसरा पुल बनकर तैयार है। दो माह में परिचालन शुरू हो जाएगा। सब आपके सामने है। आप तय करें कि विकास किसने किया। सभा में भाजपा के महामंत्री जनक राम थे। जदयू के नेताओं के अलावा भाजपा अध्यक्ष माधुरी कुंवर, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप दुबे आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें