फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, पढ़ें पूरी लिस्ट

Sat, 10 Oct 2020 05:08 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में बड़ी जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इन स्टार प्रचारकों की सूची में मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, मीराकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत 30 नेताओं को जगह मिली है। यहां पढ़ें इन स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट....

विज्ञापन



उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बिहार चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना संकट के बीच चुनाव आयोग ने 25 सितंबर को बिहार विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। 28 अक्टूबर को प्रथम चरण का मतदान, वहीं दूसरे चरण का तीन नवंबर और अंतिम चरण का सात नवंबर को होगा। जबकि नतीजे की घोषणा 10 नवंबर को होगी।
विज्ञापन


खास बदलाव यह है कि मतदान के लिए एक घंटे का वक्त बढ़ाया गया है। यह सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। यह बदलाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नहीं होगा। अन्य सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें