फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग का नीतीश पर वार, कहा- शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को बना रहे तस्कर

Sat, 24 Oct 2020 01:13 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
Chirag Paswan - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बिहार में एनडीए से अलग होने के बाद से ही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोल रहे हैं। शनिवार को चिराग पासवान ने एक बार फिर राज्य में शराबबंदी को लेकर सीएम नीतीश पर हमला बोला। 

विज्ञापन


चिराग पासवान ने ट्वीट कर कहा, शराबबंदी के नाम पर बिहार में लोगों को तस्करों के रूप में लेबल किया जा रहा है। बिहार की महिलाएं खुद के लोगों को तस्करों के रूप में बदलते हुए नहीं देखना चाहती हैं। बिहार के मुख्यमंत्री के साथ, अन्य सभी मंत्रियों को पता है कि राज्य में बेरोजगारी में वृद्धि के बीच शराब की तस्करी बढ़ रही है, लेकिन ऐसा लगता है कि सभी ने मौन धारण कर लिया है।   
 

नीतीश कुमार को तीसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद 2016 में राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। मुख्यमंत्री के अनुसार, शराबबंदी से असंख्य लाभ हुए हैं और लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। सीएम नीतीश ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य के इस कदम की सराहना की।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पिछले तीन चुनावों से अलग है इस बार की बिसात, जानें क्यों?

चिराग पासवान लगातार नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके शासन पर सवाल उठा रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने सुझाव दिया कि नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव की राजद के साथ फिर से गठबंधन कर सकते हैं, जिसे उन्होंने कुछ साल पहले ही छोड़ दिया था। 
विज्ञापन




लोजपा अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, पिछले विधानसभा चुनावों में आदरणीय लालू प्रसाद के आशीर्वाद से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और उन्होंने फिर से प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से कुर्सी हथिया ली। क्या वह नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद फिर से लालू प्रसाद की ओर नहीं भाग सकते हैं।  
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें