फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar election 2020: इस सीट से कन्हैया कुमार के लड़ने की चल रही थी बात!

Thu, 17 Sep 2020 03:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार में विधानसभा की सबसे हॉट सीटों में से एक बेगूसराय का बछवारा विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा थी कि जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार बछवारा से अपनी उम्मीदवारी कर सकते हैं। लेकिन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महागठबंधन में शामिल होने के बाद अब महागठबंधन में शामिल कांग्रेस से दिवंगत विधायक रामदेव राय के पुत्र शिव प्रकाश गरीबदास की उम्मीदवारी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन


बछवारा विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विजयी रह चुके रामदेव राय के पुत्र शिव प्रकाश गरीबदास को पार्टी ने कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार बनाना तय किया है। वहीं, एनडीए की ओर से भाजपा के कई नेता इस सीट से दावेदारी के लिए पार्टी कार्यालय से लगातार संपर्क में हैं। दूसरी ओर एनडीए के सहयोगी दल लोजपा से भी कुछ लोग इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं।


बछवारा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के आंकड़ों पर गौर करें तो एनडीए की हार की वजह भी खुद इनके बागी उम्मीदवार रहे हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि एनडीए बछवारा सीट को किस सहयोगी दल को सौंपती है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि बछवारा विधानसभा सीट पर अब पर अब तक एनडीए ने अपना खाता नहीं खोला है, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही उम्मीदवारों की एक लंबी लाइन ने पार्टी के वरीय पदाधिकारियों को भी असमंजस में डाल रखा है। क्योंकि यहां के विधायक रामदेव राय के असामयिक निधन के बाद एनडीए ने इस सीट पर कब्जा करने के लिए तमाम तोड़-जोड़ शुरू कर दी है।

बता दें कि बछवारा विधानसभा की सीट सभी चुनाव में एक हॉट सीट बनकर उभरी है। जिस वक्त 2010 के विधानसभा चुनाव में एनडीए की लहर थी तब भी एकमात्र बछवारा विधानसभा सीट से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अवधेश राय ने जीत हासिल की थी। अब तक बछवारा विधानसभा सीट से आठ बार कांग्रेस ने, चार बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने, एक बार राजद, एक बार सोशलिस्ट पार्टी एवं एक बार निर्दलीय उम्मीदवार ने अपनी जीत दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें