फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा की 71 सीटों पर पहले चरण के चुनाव में 27 महिला उम्मीदवार

Thu, 15 Oct 2020 01:26 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
बिहार चुनाव - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा के पहले चरण में 28 अक्तूबर को 16 जिलों की 71 सीटों के लिए मतदान होगा। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 71 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए 1,090 उम्मीदवारों के नामांकन जांच में सही पाये गए हैं। बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय से शनिवार को यह जानकारी मिली। अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन जांचने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में 71 सीटों के लिए 1,354 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा था और जांच के बाद इनमें से 1,090 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं। 264 उम्मीदवारों के नामांकन गलत पाए गए हैं। 

विज्ञापन


पहले चरण के 1,090 उम्मीदवारों में महज 27 महिला उम्मीदवार हैं। पहले चरण में सबसे ज्यादा 10 महिला प्रत्याशी राजद के हैं। पहले चरण में कटोरिया, मसौढ़ी (अ.जा.) और बाराचट्टी तीन सीटों पर महिलाओं की सीधी टक्कर है। जदयू-भाजपा-लोजपा ने 5-5-5 महिला उम्मीदवार उतारे जबकि कांग्रेस और हम के एक-एक प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

 
पार्टी वाइज महिला उम्मीदवार - विधानसभा क्षेत्र (निर्वाचन संख्या)

राजद : 10 महिला उम्मीदवार
1. सावित्री देवी - चकाई (243)
2. विभा देवी - नवादा (237)
3. अनीता देवी -नोखा (211)
4. रेखा पासवान - मसौढ़ी (अ.जा.) (189)
5. स्वीटी हेम्ब्राम - कटोरिया (162)  
6. संगीता देवी - मोहनिया (204)
7. मंजू अग्रवाल - शेरघाटी (226)
8. समता देवी - बाराचट्टी (228)
9. किरण देवी - संदेश (192)
10. सरोज यादव - बड़ाहरा (193)

 भाजपा : पांच महिला प्रत्याशी
1. निक्की हेम्ब्राम - कटोरिया (162)
2. मुन्नी देवी - शाहपुर (198)
3. रिंकी रानी पांडेय - भभुआ (204)
4. अरुणा देवी - वरसालीगंज (239)
5. श्रेयसी सिंह - जमुई (241)

जदयू : पांच महिला उम्मीदवार
1. नूतन पासवान : मसौढ़ी (अ.जा.) (189)
2. कुसुमलता कुशवाहा :  जगदीशपुर (197)
3. अंजुम आरा : डुमरांव (201)
4. मनोरमा देवी : अतरी  (233)
5. पूर्णिमा यादव : गोविंदपुर (238)

कांग्रेस : एक महिला उम्मीदवार
1. नीता सिंह : हिसुआ  (236)

हम : एक महिला उम्मीदवार
1. ज्योति देवी : बाराचट्टी (अ.जा.) (228)

लोजपा : पांच महिला उम्मीदवार  
1. कुमारी अर्चना - बेलहर (163)
2. उषा विद्यार्थी - पालीगंज (190)
3. रेणुका देवी - बाराचट्टी (228)
4. श्वेता सिंह - संदेश (192)
5. मीना देवी - तारापुर (164)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें