घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन दस्ता
- फोटो : अमर उजाला
दमघोंटू माहौल में राहत-बचाव करना मुश्किल
इधर, राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों का भी दमघोंटू माहौल में काम करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस टीम और दमकमकर्मियों ने किसी तरह फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया। टीम ने देर रात तक पानी की बौछार से गैस की रिसाव की तीव्रता पर काफी हद तक काबू पा लिया। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
अचानक होने लगे बेहोश
मजदूरों का कहना है कि काम करने के दौरान फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। अमोनिया गैस रिसाव से लगभग दर्जन भर मजदूर बेहोश हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम यश पाल मीणा, एसपी रविरंजन कुमार,एडीएम विनोद कुमार एसडीओ अरूण कुमार,एसडीपीओ ओमप्रकाश, औधोगिक क्षेत्र थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुष्पेन्द्र समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे।