फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: लड़के-लड़कियों के अपनी मर्जी से शादी करने के लिए घर छोड़ने पर डीजीपी ने जताई चिंता, दी यह नसीहत

Fri, 31 Dec 2021 12:25 AM IST
देव कश्यप एएनआई, समस्तीपुर
विज्ञापन
बिहार के डीजीपी एसके सिंघल - फोटो : ANI
विज्ञापन

बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) एसके सिंघल ने मौजूदा दौर में लड़के-लड़कियों द्वारा अपनी मर्जी से शादी करने को लेकर उठाए जा रहे कदमों पर चिंता जताई। एसके सिंघल गुरुवार को समस्तीपुर में 'समाज सुधार अभियान' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'आजकल एक बड़ी समस्या सामने आ रही है। हमने ऐसे मामले देखे हैं जहां लड़कियों ने माता-पिता की सहमति के बिना शादी के लिए घर छोड़ दिया। इसके इतने दुखद परिणाम निकलते हैं, उनमें से कई की हत्या कर दी जाती है जबकि कुछ लोगों को जबरन देह व्यापार में धकेल दिया जाता है। उनका कोई ठिकाना नहीं रहता कि वो जिंदगी में क्या करेंगी क्या नहीं करेंगी। ऐसे फैसलों की कीमत उनके माता-पिता ही चुकाते हैं।

डीजीपी ने कहा, "मैं अनुरोध करूंगा कि माता-पिता बेटा-बेटी से अच्छे से बात करें, उनकी भावनाओं को समझे और उन्हें अच्छे संस्कार दें। और अपने परिवार को बहुत मजबूती से भावनाओं के साथ जोड़ें।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें