बता दें कि बिहार के मुजफ्फरपुर में बीते गुरुवार को प्रदेश में लागू शराबबंदी कानून को उस समय झटका लगा था, थाने में ही शराब बेचते हुए थानेदार को गिरफ्तार किया गया। मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी नीरज कुमार ने मौके पर छापा मारकर मीनापुर के थानेदार रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया था।
इसके साथ ही थानेदार के आवास पर छापा मारने के बाद पांच लाख रुपये और एक पिकअप वैन शराब बरामद की गई थी। एसएसपी मनोज कुमार ने इस संबंध में बताया था कि मीनापुर के थानेदार के खिलाफ पहले से शराब बेचने की शिकायत मिल रही थी। उन पर पैसे लेकर पकड़ी गई शराब की खेप छोड़ने का भी आरोप है।
उधर, दरभंगा से भी ऐसा ही मामला सामने आया था। जहां फेकला ओपी के प्रभारी बासुदेव सिंह को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था। बताया जाता है कि नशे की हालत में प्रभारी लोगों के साथ सही तरीके से पेश नहीं आता था। पूछताछ के बाद बासुदेव सिंह को सस्पेंड कर दिया गया।