फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बेतिया में कोचिंग से लौट रही छात्रा को नोट्स देने के बहाने घर बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Sep 2023 05:28 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

बेतिया में बुधवार को कोचिंग से लौट रही एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुरुषोत्तमपुर पुलिस सूचना मिलते ही मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। कुछ समय बाद पुलिस ने आरोपी सज्जाद कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बेतिया में कोचिंग से लौट रही छात्रा से हैवान ने किया दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया मे कोचिंग से लौट रही एक किशोरी के साथ हैवान ने दुष्कर्म किया। घटना जिले के पुरूषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जिसकी सूचना पुरुषोत्तमपुर पुलिस को मिलते ही आरोपी सज्जाद कुरैशी को धर-दबोचा है। मामले को लेकर पीड़िता की मां के आवेदन किया। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी सज्जाद कुरैशी गिरफ्तार कर जेल भेजने कि कारवाई की है। वहीं, पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए बेतिया भेजा गया है।

विज्ञापन


पीड़िता के मां ने पुलिस को बताया है कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री अपने गांव के बगल के गांव में बुधवार को कोचिंग करने गई थी। कोचिंग करने के बाद वह घर लौट रही थी। उसी दौरान गांव का ही सज्जाद कुरैशी उसे दिन के दस बजे नोट बुक देने के बहाने अपने घर बुलाया। घर ले जाते ही युवती को कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह मेरी बेटी लड़खड़ाते हुए अपने घर पहुंची और बेहोश हो गई। होश आने पर उसकी स्थिति देखकर उससे पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटित घटना के बारे में बताया। घर पर पीड़िता के पिता और भाई नहीं थे। रात में आने पर पीड़िता के मां ने घरवालों से बेटी के साथ हुए घटना से अवगत कराया। उसके बाद पीड़िता के घर वाले जब सज्जाद कुरैशी के घर पूछने गये तो उसकी मां नजमा खातून और बहन ताहिरा उर्फ अंगूरी ने गाली-गलौज देकर मारपीट करते हुए भगा दिया।

पुरुषोत्तमपुर थाना के अपर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आरोपी सज्जाद कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बेतिया भेज दिया गया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें