फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रात मतलब भगवान भरोसे...PMCH के औचक निरीक्षण में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को मिलीं खामियां ही खामियां

Wed, 07 Sep 2022 09:51 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

तेजस्वी यादव ने कहा, पीएमसीएच में टाटा वार्ड की हालत बद से बदतर मिली। यहां न ही दवा की कोई व्यवस्था थी और न ही साफ-सफाई की। मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं। 
विज्ञापन
पटना में सरकारी अस्पताल के औचक निरीक्षण पर तेजस्वी यादव। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने मंगलवार देर रात अस्पतालों का दौरा किया। इस दौरान वार्डों में खराब व्यवस्था देख वे काफी नाराज हुए। उन्होंने डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। निरीक्षण के बाद उप मुख्यमंत्री ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन






दरअसल, तेजस्वी यादव देर रात पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) पहुंच गए। उनके निरीक्षण के बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। ऐसे में डिप्टी सीएम को अपने सामने पाकर अस्पताल प्रशासन के भी होश उड़ गए। उप मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का वीडियो भी सामने आया है।

न दवाओं का पता न डॉक्टरों का 
वीडियो में में उप मुख्यमंत्री डॉक्टरों से दवाईयों की सूची मांगते दिख रहे हैं, लेकिन मौके पर दवाईयों की सूची नहीं मिलती है। इसके अलावा डॉक्टर भी नदारद मिले। तेजस्वी यादव ने कहा, पीएमसीएच में टाटा वार्ड की हालत बद से बदतर मिली। यहां न ही दवा की कोई व्यवस्था थी और न ही साफ-सफाई की। मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं दी जा रही थीं और मौके पर कई लापरवाहियां देखने को मिलीं। न डॉक्टर मिले न ही जूनियर डॉक्टर।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, मौके पर मौजूद अस्पताल के कर्मचारी झूठ बोलते पकड़े गए। इसलिए सभी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल और गरदानीबाग अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा, इन दोनों अस्पतालों में डॉक्टर मौजूद थे, जिनमें पर्याप्त दवाएं और कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें