फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वैशाली में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 14 Nov 2023 05:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

इस संबंध में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चेहराकला गांव में पेर से लटका एक शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
बिहार पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के वैशाली जिले के कटहरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत चेहराकला गांव में आम के पेड़ से एक युवक का शव लटका मिला है।  सुबह-सुबह शव देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान छठू शाह के पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। वह भी उसी इलाके का रहने वाला है। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इस बीच, ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कटहरा ओपी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां उन्होंने स्थानीय लोगों और मृतकों के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

घटना के बाद मृतक के परिजनों का बुरा हाल है। घटना के संबंध में मृतक के चाचा ने बताया कि मनोज कुमार सुबह करीब 3:30 बजे अपने घर से निकला था। इसके बाद करीब 6:00 बजे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि घर से 50 मीटर की दूरी पर स्थित आम के पेड़ पर किसी युवक का शव लटका हुआ है। इसके बाद हम लोग वहां पहुचे और मनोज की पहचान की। इस दौरान उन्होंने आशंका जताई कि किसी ने मनोज की हत्या कर शव को पेड़ में टांग दिया। मृतक के चाचा ने बताया कि मनोज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 
विज्ञापन


इस संबंध में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि चेहराकला गांव में पेर से लटका एक शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें