फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना में बांस से लटकी मिली युवक की लाश, परिजनों ने कहा- हत्या की गई है

Mon, 08 May 2023 05:15 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना सिटी के बिजली ऑफिस के पास एक युवक का फंदे से लटका हुआ शव बरामद हुआ है। परिजनों का आरोप है कि इसकी हत्या की गई है। विरोध में स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना पटना सिटी थाना क्षेत्र के कौमासीको बिजली कार्यालय के पास की है।
विज्ञापन
सड़क पर आगजनी करते हुए ज्स्द्क जाम करते स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना सिटी की पुलिस ने बिजली ऑफिस के नजदीक फंदे से लटके हुए एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी हत्या की गई है। हत्या के विरोध में स्थानीय लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के कौमासीको बिजली कार्यालय के पास की है। मृतक नंद गोला निवासी ईशू कुमार है।

विज्ञापन


ठेला पर खोमचा बेचता था
परिजनों का कहना है कि इशु ठेला पर खोमचा बेचता था। पिछले कई वर्षों से बिजली कार्यालय के नजदीक बांस बल्ली लगाकर प्लास्टिक का अस्थाई घर बनाकर रहता था। लेकिन इधर कुछ माह से वह नंदगोला के एक घर में किराए के मकान में रह रहा था।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों का यह मानना है कि बीती रात वह ठेला लेकर देर रात लौटा और अगली सुबह उसकी लाश बांस से लटकी हुई मिली। परिजनों का आरोप है कि अपराधियों ने उसकी हत्या करके इस घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। हत्या का क्या कारन है परिजन फिलहाल कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन


आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
घटना से आक्रोशित लोगों ने पटना मुख्य मार्ग को जाम कर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग इस मांग पर अड़े थे कि इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द हो। घटना के बाद जाम लगने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिसन मौके पर पहुंची और लोगों को समझाते हुए सड़क जाम हटवाया।

पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बताया जा रहा है कि सूचना मिलने के बाद चौक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। चौक थाना के थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्त कम कहना है कि यीशु का शव पुलिस फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस बात का खुलासा हो पाएगा कि यीशु ने आत्महत्या किया या फिर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें