फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : खेल-खेल में दुनिया बदल रहीं बेटियां, सरकारी नौकरी लगने के बाद कहा- ऐसे भी कैरियर को संवारा जा सकता है

Tue, 20 Jun 2023 02:13 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

रिंकी ने बताया कि खेल के जरिए भी कैरियर को संवारा जा सकता है। उसने बताई कि खिलाड़ियों को जॉब और पैसे मिलने के साथ-साथ आत्मबल भी बढ़ता है।
विज्ञापन
डाक विभाग में चयन के बाद बधाई देते परिवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतिया के चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या- 4 निवासी स्व. शम्भु प्रसाद और चंद्रकांति देवी की पुत्री रिंकी कुमारी का चयन डाक विभाग में हुआ है। रिंकी कैरम की माहिर खिलाड़ी है। उसे खेल कोटे से भारतीय डाक विभाग में नौकरी मिली है। वह महाराष्ट्र के मुंबई नॉर्थ ईस्ट में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्य करेंगी। इसके पूर्व चनपटिया की ही कैरम खिलाड़ी काजल कुमारी का चयन इंडियन ऑयल में सहायक प्रबंधक के पद पर हुआ था। काजल के अलावे चनपटिया की रहनेवाली राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी दो सगी बहनें ममता कुमारी व निशा कुमारी का चयन भी डाक विभाग में हो चुका है।

विज्ञापन


अब मुंबई जाएगी रिंकी
रिंकी राष्ट्रीय कैरम खिलाड़ी हैं। चयन के बाद योगदान देने के लिए वह कल मुंबई जाएंगी। उसने कई विषम परिस्थितियों का सामना कर खेल के क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल किया है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाली रिंकी एक भाई व चार बहनों में सबसे छोटी हैं। रिंकी कैरम में राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के जरिए कई मेडल भी जीत चुकी हैं। बता दें कि भारतीय डाक विभाग द्वारा नवंबर-2022 में महाराष्ट्र पोस्टल सर्किल खेल कोटा के अंतर्गत 257 सीटों पर आवेदन मांगे गए थे। इसमें रिंकी कुमारी भी अभ्यर्थी थीं।

खेल के जरिए संवारा जा सकता है कैरियर
चयन प्रक्रिया एवं साक्षात्कार के बाद रिंकी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इससे उसका चयन डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर हुआ। रिंकी ने बताया कि खेल के जरिए भी कैरियर को संवारा जा सकता है। उसने बताई कि खिलाड़ियों को जॉब और पैसे मिलने के साथ-साथ आत्मबल भी बढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें