फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : रेलयात्री ध्यान दें, दानापुर-जयनगर और राजेंद्रनगर टर्मिनल-सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस रोज चलेंगी

Fri, 09 Jun 2023 07:34 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

अब दानापुर से जयनगर तक जाने वाली और राजेंद्रनगर टर्मिनल से सहरसा इंटरसिटी तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रोज चलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। अब दानापुर से जयनगर तक जाने वाली और राजेंद्रनगर टर्मिनल से सहरसा इंटरसिटी तक जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन रोज चलेगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऐसा किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि दानापुर-जयनगर एवं राजेंद्रनगर टर्मिनल- सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन अब से रोज किया जाएगा। 

विज्ञापन


6 दिन के बदले प्रतिदिन किया जाएगा परिचालन
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर गाड़ी संख्या 13225/13226 जयनगर-दानापुर-जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं 13227/13228 राजेंद्रनगर टर्मिनल-सहरसा-राजेंद्रनगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस की बारंबारता में वृद्धि करते हुए 11 जून से इन ट्रेनों का परिचालन सप्ताह में 06 दिन के बदले प्रतिदिन किया जाएगा।

जानिए, कौन-कौन ट्रेनें रहेंगी कैंसिल 
दक्षिण-पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल के वाहानगा बाजार स्टेशन के निकट पिछले दिनों हुए रेल दुर्घटना के मद्देनजर पटना एवं जयनगर से खुलकर पुरी जाने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है...

  • 10 जून को पुरी से खुलने वाली 08439 पुरी-पटना एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।
  • 10 जून को जयनगर से खुलने वाली 18420 जयनगर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग ज्योचंडी पहाड़-पुरूलिया- चांडिल-जरोली के रास्ते जाएगी।
  • 11 जून को पटना से खुलने वाली 08440 पटना-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें