फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नाव पर खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, पांच मजदूरों की मौत

Sat, 06 Aug 2022 03:07 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार के पटना स्थित मनेर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सोन नदी में नाव पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इसमें पांच लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
नाव में सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पटना स्थित मनेर में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सोन नदी में नाव पर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नाव बालू से भरी हुई थी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नाव पर सवार लोग हल्दी छपरा गांव के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया, पांचों मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा इतना भीषण था कि नाव के परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर दियारा घाट के करीब हुआ। इसमें कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया सामने आया था कि नाव पर सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ, लेकिन ऐसा नहीं है। मजदूर डीजल के कनस्तरों के पास खाना बना रहे थे। इस कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा, अभी तक मजदूरों की पहचान नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें