फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: थूक चटवाया, लात-घूसों से पीटा और प्राइवेट पार्ट में तेजाब डाला, आरोप था साइकिल चोरी का

Mon, 12 Dec 2022 06:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

बिहार के बेगूसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि इस दौरान उसे थूक भी चटवाया और प्राइवेट पार्ट में एसिड डालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
युवक पर साइकिल चोरी का आरोप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेगूसराय जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को भीड़ ने न सिर्फ बेरहमी से पीटा, बल्कि इस दौरान उसे थूक भी चटवाया गया और प्राइवेट पार्ट में एसिड डालने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि भीड़ ने काफी देर तक युवक से उठक-बैठक भी करवाई। घटना गाछी टोला इलाके की है। यहां रहने वाले बिरजू पासवान की साइकिल चोरी हो गई थी। स्थानीय लोगों ने साइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए गाछी टोला के ही रहने वाले अभिषेक कुमार को पकड़ लिया और उसे कमरे में बंद कर दिया। फिर उग्र भीड़ ने कमरे में घुस कर अभिषेक की जमकर पिटाई की, उस पर लात घूंसे बरसाए और उठा-उठाकर जमीन पर पटका।

थूक चटवाया...
उनका गुस्सा यहां भी शांत नहीं हुआ तो उससे थूक चटवाया। फिर उसके कपड़े उतार दिए और प्राइवेट पार्ट में एसिड डालने की कोशिश की। इस दौरान पीड़ित रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक न सुनी। मारपीट का वीडियो भी बनाया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन


'साइकिल ढूंढकर उन्हें सौंप देगा'
बाद में जब पीड़ित ने कहा, वह दो दिन के अंदर साइकिल ढूंढकर उन्हें सौंप देगा, तब जाकर भीड़ ने उसे छोड़ा। हालांकि, किसी ने भी इसे लेकर मामला दर्ज नहीं करवाया है। लेकिन मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना 10 दिसंबर की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें