पटना में 12 वर्षों से चोरी करने वाले शातिर दिनेश कुमार को पुलिस ने पत्नी, बेटे और चोरी के जेवर खरीदने वाले दुकानदार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 100 से अधिक घरों में चोरी स्वीकार की। भारी मात्रा में जेवर, नकदी और हथियार बरामद हुए।
पटना के शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने पिछले 12 वर्षों से राजधानी पटना के विभिन्न पॉश इलाकों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को उसकी पत्नी, बेटे और चोरी के जेवर खरीदने वाले आभूषण विक्रेता के साथ गिरफ्तार किया है। मध्य पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में इस संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया। पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान खुशरूपुर थाना क्षेत्र के चक हुसैन निवासी दिनेश कुमार उर्फ विजय कुमार उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी ने 100 से अधिक बंद और खुले घरों में चोरी करने का अपराध स्वीकार किया है।
पारिवारिक अपराध सिंडिकेट का पर्दाफाश
केंद्रीय मंत्री के आवास में भी चोरी
गिरफ्तार आरोपी दिनेश का पुराना और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। उसने वर्ष 2014 में श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड स्थित केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के आवास में हुई चर्चित चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उस समय पुलिस ने मंत्री के आवास पर तैनात दो कर्मचारियों और दिनेश को गिरफ्तार कर उनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के गहने व नकदी बरामद की थी। पुलिस को अब तक पटना के 10 अलग-अलग थानों में आरोपी दिनेश के खिलाफ चोरी के मुकदमों की जानकारी मिली है।
भारी मात्रा में जेवर और हथियार बरामद