फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : मुखिया के बेटे और राजद नेता से नाम पूछा और 7 गोलियां दाग दीं, मंदिर निर्माण देखकर लौटते समय मर्डर

Sat, 27 May 2023 08:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया

सार

RJD Leader Murder : बिहार में अपराधियों का तांडव। एक दिन पहले एक जिले में मुखिया की हत्या हुई। अब एक मुखिया-पुत्र को तड़ातड़ 7 गोलियां मार दीं। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल के नेता के रूप में भी मुखिया-पुत्र की पहचान थी।
विज्ञापन
मुखिया पुत्र मृतक साकेत सिंह गुड्डू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RJD Leader Murder : बिहार में अपराधियों का तांडव। एक दिन पहले एक जिले में मुखिया की हत्या हुई। अब एक मुखिया-पुत्र को तड़ातड़ 7 गोलियां मार दीं। सत्ताधारी राष्ट्रीय जनता दल के नेता के रूप में भी मुखिया-पुत्र की पहचान थी। मुखिया पुत्र  की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना पसराहा थाना क्षेत्र का है। घटनास्थल से 4 खोखा बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर पसराहा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान पसराहा के मुखिया सुशीला संपत के पुत्र साकेत सिंह गुड्डू (44) के रूप में की गई है। इस घटना में मजदूर बालमुकुंद सिंह भी घायल हुआ है।

विज्ञापन


चश्मदीद मजदूर ने बताया घटनाक्रम
घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद मजदूर बालमुकुंद सिंह का कहना है कि साकेत सिंह गुड्डू वहां निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी 6 अपराधी वहां पहुंचे और पूछा कि साकेत सिंह गुड्डू कौन है। इन्होने जैसे ही अपना नाम बताया, अपराधियों ने इन पर दनादन गोलियों की बौछार कर दी। साकेत गुड्डू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसी गोलीबारी में मैं  घायल हो गया।

चुनावी रंजिश की जताई जा रही आशंका
स्थानीय लोगों का कहना है कि पसराहा का दुर्दांत अपराधी गुड्डू सिंह की पत्नी भी मुखिया की उम्मीदवार बनी थी जिसमें साकेत सिंह गुड्डू की मां सुशीला संपत पसराहा पंचायत की जीत हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुमकिन है कि इसी चुनावी रंजिश में साकेत सिंह गुड्डू की हत्या की गई है।
विज्ञापन


पहले भी हुआ है हमला
इससे पहले भी 2019 में साकेत सिंह गुड्डू पर अपराधियों के द्वारा गोलीबारी की गई थी जिसमें वह घायल हुए थे और एक दिव्यांग शिक्षक नृपेंद्र सिंह की मौत हो गई थी।

जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गोगरी डीएसपी मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहुत जल्द उन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल परिजन इस घटना से काफी दहशत में हैं।
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें